गांवों में भी क्रिकेट काफी लोकप्रिय : अन्नपूर्णा देवी
Updated at : 20 Sep 2016 8:20 AM (IST)
विज्ञापन

जयनगर : प्रखंड के प्लस टू उवि जयनगर मैदान में पंचायतस्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. टूर्नामेंट में जयनगर पूर्वी, पश्चिमी, कटहाडीह व ककरचोली पंचायत की टीम ने भाग लिया. फाइनल मैच जयनगर पश्चिमी व कटहाडीह पंचायत की टीम के बीच खेला गया. इसमें जयनगर पश्चिमी ने कटहाडीह को 16 रन से हरा कर […]
विज्ञापन
जयनगर : प्रखंड के प्लस टू उवि जयनगर मैदान में पंचायतस्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. टूर्नामेंट में जयनगर पूर्वी, पश्चिमी, कटहाडीह व ककरचोली पंचायत की टीम ने भाग लिया. फाइनल मैच जयनगर पश्चिमी व कटहाडीह पंचायत की टीम के बीच खेला गया.
इसमें जयनगर पश्चिमी ने कटहाडीह को 16 रन से हरा कर विजेता बना. विजेता टीम को मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. मौके पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में भी क्रिकेट बेहद लोकप्रिय खेल बन गया है. उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से खेल प्रतिभा में निखार आता है, गांव के खिलाड़ी बेहतर खेल का प्रदर्शन कर जिला राज्य व राष्ट्र स्तर पर खेल सकते है. मगर इसके लिए नियमित अभ्यास की जरूरत है. उन्होंने कहा कि खेल से खिलाड़ियों का शारीरिक विकास भी होता है.
अंपायर की भूमिका बड़का खान व मनवर थे. मौके पर प्रखंड राजद अध्यक्ष राजकुमार यादव, पूर्व पंसस मुमताज आलम, मुखिया बैजनाथ प्रसाद रजक, आयोजक छात्र नेता मो आवेज इकबाल, सेराज खान, पप्पू सिंह, अरमान खान, अब्दुल मन्नान, शाहरूख खान, अरविंद सिंह, आयूब खान समेत कई खेल प्रेमी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




