घाटी में गिट्टी लदा ट्रक पलटा, तीन महिला मजदूर की मौत

कोडरमा : थाना क्षेत्र अंतगर्त नौवामाइल घाटी के समीप कोडरमा से बिहार पटना की ओर जा रही गिट्टी लदा ट्रक पलट जाने से ट्रक में सवार तीन महिला मजदूर की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतक महिला 35 वर्षीय मीना देवी 30 वर्षीय सरोज देवी और 45 वर्षीय साबो देवी तीनों रजौली पुरानी हल्दिया […]
कोडरमा : थाना क्षेत्र अंतगर्त नौवामाइल घाटी के समीप कोडरमा से बिहार पटना की ओर जा रही गिट्टी लदा ट्रक पलट जाने से ट्रक में सवार तीन महिला मजदूर की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतक महिला 35 वर्षीय मीना देवी 30 वर्षीय सरोज देवी और 45 वर्षीय साबो देवी तीनों रजौली पुरानी हल्दिया बिहार निवासी बताये जाते हैं.
वहीं इस घटना में चार मजदूर बुरी तरह घायल हो गए, घायलों में दो पुरुष और दो महिला मजदूर बताये जाते हैं. हालांकि समाचार लिखे जाने तक घायलों की पहचान नहीं हो पाई यह भी बताया जा रहा है कि चारों घायलों को इलाज के लिए कहीं अन्यत्र ले जाया गया है. घटना की सुचना मिलते ही थाना प्रभारी आनंद मोहन सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और शव को अंत्यपरीक्षण के लिये सदर अस्पताल लाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




