शव के साथ रांची-पटना रोड किया जाम

Updated at : 13 Sep 2016 7:40 AM (IST)
विज्ञापन
शव के साथ रांची-पटना रोड किया जाम

कवि कुमार की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की कर रहे थे मांग चंदवारा में दिन भर बनी रही तनावपूर्ण स्थिति, एसपी, एसडीओ समेत कई पदाधिकारी पहुंचे चंदवारा : आरएसएस कार्यकर्ता सह सरस्वती विद्या मंदिर के आचार्य 21 वर्षीय कवि कुमार गुप्ता उर्फ सोनू कुमार (पिता- बालेश्वर साव) की हत्या के मामले को लेकर सोमवार […]

विज्ञापन
कवि कुमार की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की कर
रहे थे मांग
चंदवारा में दिन भर बनी रही तनावपूर्ण स्थिति, एसपी, एसडीओ समेत कई पदाधिकारी पहुंचे
चंदवारा : आरएसएस कार्यकर्ता सह सरस्वती विद्या मंदिर के आचार्य 21 वर्षीय कवि कुमार गुप्ता उर्फ सोनू कुमार (पिता- बालेश्वर साव) की हत्या के मामले को लेकर सोमवार को चंदवारा में दिन भर उबाल रहा. थाना क्षेत्र में जहां दिनभर स्थिति तनावपूर्ण बनी रही, वहीं बाद दोपहर आक्रोशित लोगों ने बजरंग बली चौक के पास शव को रांची-पटना रोड पर रख जाम कर दिया. जामस्थल पर भाजपा के बरही से पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला, बरकट्ठा के पूर्व विधायक अमित कुमार यादव समेत कई नेता पहुंचे थे.
दोपहर दो बजे से जाम होने के कारण रांची-पटना रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. आक्रोशित लोग हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी समेत अन्य मांगों को लेकर अड़े थे.
भारी बारिश के बावजूद लोग शव लेकर जाम स्थल पर जमे रहें. जाम हटाने के लिए पहले डीएसपी कर्मपाल उरांव, सीओ नंद कुमार राम, थाना प्रभारी वकार हुसैन पहुंचे, पर लोग अपनी मांगों पर अड़े रहे. शाम में एसपी जी क्रांति कुमार, एएसपी मनि लाल मंडल, एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार घटनास्थल पर पहुंच लोगों को समझाने का प्रयास किया. शाम छह बजे चंदवारा थाना में एसपी से कई नेताओं ने वार्ता की. वार्ता में परिजनों ने भी अपनी बात रखीं.
इसके बाद सात बजे जाम हटना शुरू हुआ. वार्ता में तय हुआ कि मृतक के शव को दुबारा अंत्यपरीक्षण रिम्स रांची में कराया जायेगा. इसके साथ अन्य बातों पर चर्चा जारी थी. इससे पहले बीती रात से ही चंदवारा में इस मामले को लेकर तनाव की स्थिति बननी शुरू हो गयी थी. सुबह में ही मृतक के घर पर नेताओं व आम लोगों का जुटान शुरू हो गया था. लोगों ने शुरुआत में घर के पास ही शव को रख हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी का इंतजार किया, पर गिरफ्तारी नहीं होने पर लोग शव को लेकर सड़क पर उतर गये
उन्होंने रोड जाम कर दिया.
जामस्थल पर भाजपा नेता शंकर यादव, महावीर साहू, सुरेश यादव, रामचंद्र सिंह, चंद्रभूषण साव, अज्जू सिंह, राजकुमार यादव, द्वारिका प्रसाद राणा, सुरेंद्र सोनी, अशोक सिंह कपूर, अशोक सिंह, अंबिका सिंह, धीरज कुमार, अर्जुन साव, बैजनाथ दास, अजय वर्णवाल समेत कई लोग मौजूद थे. इधर, देर शाम को पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी मो सरफराज को अंबाटांड़ गांव से गिरफ्तार कर लिया. माइका इंस्पेक्टर महेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापामारी कर सरफराज को गिरफ्तार किया. अन्य आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी की जा रही है.
जमीन को लेकर था विवाद, कर दी हत्या
जामस्थल पर पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने बताया कि कवि कुमार की हत्या जमीन विवाद को लेकर की गयी है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरस्वती विद्या मंदिर के बगल में सरकारी जमीन है.
इसको दूसरे गुट के लोग हड़पना चाह रहे थे, पर कवि शुरू से ही इसका विरोध कर रहा था. एक गुट के लोग लगातार कवि पर दबाव बनाने के साथ ही देख लेने की धमकी दे रहे थे. रविवार को मो सरफराज मोटरसाइकिल पर बैठा कर कवि को ले गया और अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी.बाद में इसे दूसरा रूप देने का प्रयास किया. ज्ञात हो कि रविवार को कवि का शव उरवां के पास गौरी नदी पुल के नीचे पानी में मिला था. शुरुआत में आशंका जतायी गयी कि नदी में डूबने से उसकी मौत हुई है, पर देर शाम मृतक की मां आशा देवी ने थाना में आवेदन देकर जमीन विवाद को लेकर हत्या करने का आरोप मो सरफराज (पिता- मो करामत मियां) व मो मेराज (पिता- मो इस्लाम) पर लगाया था.
विधायक मनीष जायसवाल व जानकी यादव भी पहुंचे
आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या की सूचना पर हजारीबाग से भाजपा के विधायक मनीष जायसवाल सोमवार की सुबह चंदवारा पहुंच मामले की जानकारी ली. बरकट्ठा के भाजपा विधायक प्रो जानकी यादव भी चंदवारा पहुंच आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है.
सभी पहलुओं पर होगी जांच : एसपी
एसपी जी क्रांति कुमार ने बताया कि परिजनों ने जो मामला दर्ज कराया था. उसके आधार पर एक आरोपी की गिरफ्तारी हो गयी है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी की जा रही है. जहां तक मुखिया पर एफआइआर व गिरफ्तारी का सवाल है. इस संबंध में आवेदन आने पर कार्रवाई होगी. उन्होंने बताया कि मामले में सभी पहुलओं पर जांच की जा रही है, लोग धैर्य रखें. उन्होंने कहा कि अगर थाना प्रभारी पर आरोप लगा है, तो जांच के बाद जरूरी कदम उठाया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola