नयी व्यवस्था से लाभुकों व डीलरों को होगा लाभ: डीसी
Updated at : 08 Sep 2016 6:50 AM (IST)
विज्ञापन

अनाज की कालाबाजारी रोकने व गरीबों को उसका अधिकार देने के लिए किया गया है व्यवस्था में परिवर्तन कोडरमा बाजार : स्थानीय बिरसा सांस्कृतिक भवन में इपीओएस प्रणाली से अनाज वितरण को लेकर पीडीएस दुकानदारों का दो दिनी प्रशिक्षण शिविर बुधवार को शुरू हुआ. शिविर का उदघाटन उपायुक्त संजीव कुमार बेसरा ने किया. मौके पर […]
विज्ञापन
अनाज की कालाबाजारी रोकने व गरीबों को उसका अधिकार देने के लिए किया गया है व्यवस्था में परिवर्तन
कोडरमा बाजार : स्थानीय बिरसा सांस्कृतिक भवन में इपीओएस प्रणाली से अनाज वितरण को लेकर पीडीएस दुकानदारों का दो दिनी प्रशिक्षण शिविर बुधवार को शुरू हुआ. शिविर का उदघाटन उपायुक्त संजीव कुमार बेसरा ने किया. मौके पर डीसी ने कहा कि राज्य सरकार की नयी व्यवस्था के तहत अब लाभुकों के बीच विभिन्न योजना अंतर्गत वितरण की जानेवाली खाद्यान्नों को इपीओएस प्रणाली से दिया जायेगा. इस नयी व्यवस्था से लाभुकों व डीलरों को काफी लाभ होगा.
इससे जहां लाभुकों को उचित मात्रा में अनाज मिलेगा, वहीं डीलरों पर भी कम अनाज देने का आरोप नहीं लग पायेगा. उन्होंने कहा कि अनाज की कालाबाजारी पर रोक लगाने, गरीबों को उसका अधिकार देने के लिए व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है.
डीसी ने डीलरों से प्रशिक्षण में दी जानेवाली जानकारी को ठीक से ग्रहण करने और इपीओएस को अपने अपने पीडीएस में ठीक से लागू करने की बात कही. वहीं डीडीसी सूर्य प्रकाश ने कहा कि नयी व्यवस्था से गलत तरीके से कार्ड बना कर अनाज उठाने वाले साधन संपन्न लोगों पर भी अंकुश लगेगा. शिविर को नगर पंचायत अध्यक्ष कांति देवी, उपाध्यक्ष कुलवीर सलूजा आदि ने भी संबोधित किया. इसके पूर्व कार्यक्रम के उद्देश्यों की प्रभारी एमओ सह बाजार समिति सचिव अभिषेक आनंद ने विस्तार से जानकारी दी.
मौके पर जिप सदस्य रेखा देवी, कोडरमा प्रमुख अनीता कुमारी, प्रभारी डीएसओ रविंद्र सिंह, कोडरमा बीडीओ मिथलेश कुमार, डीआइओ सुभाष यादव, उपप्रमुख बृज नंदन यादव, डीलर बिनोद कुमार उर्फ मुन्ना, गोपाल कुमार गुतूल के अलावा काफी संख्या में डीलर मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




