पांडेयडीह गांव में औषधीय पौधे लगाये गये
Updated at : 08 Sep 2016 6:49 AM (IST)
विज्ञापन

कोडरमा : पंतजलि योग समिति व भारत स्वाभिमान न्यास के संयुक्त तत्वावधान में पांडेयडीह पंचायत के पांडेयडीह गांव में औषधीय पौधे लगाये गये. पौधरोपण कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड राज्य युवा महिला प्रभारी सुषमा सुमन व संचालन प्रदीप कुमार सुमन ने किया. मौके पर सुषमा सुमन ने कहा कि योग से मानव निरोग रहता है. जबकि […]
विज्ञापन
कोडरमा : पंतजलि योग समिति व भारत स्वाभिमान न्यास के संयुक्त तत्वावधान में पांडेयडीह पंचायत के पांडेयडीह गांव में औषधीय पौधे लगाये गये. पौधरोपण कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड राज्य युवा महिला प्रभारी सुषमा सुमन व संचालन प्रदीप कुमार सुमन ने किया.
मौके पर सुषमा सुमन ने कहा कि योग से मानव निरोग रहता है. जबकि औषधीय पौधों से जड़ी बूटी के साथ-साथ शुद्ध ऑक्सीजन भी मिलता है. पौधरोपण से जल जंगल और जमीन बचेगा. पौधों का लालन पालन बच्चों की तरह करें. पौधों की रक्षा प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है.
प्रदीप कुमार सुमन ने कहा कि अबतक 70 गांवों में औषधीय पौधे लगाये जा चुके है. जबकि एक हजार गांव में लगाये जाने का लक्ष्य है. मौके पर अनमोल जैन, बोधी राम, मनोज यादव, डाॅ अब्दुल, राजेंद्र यादव, रामू यादव, अनिल कुमार, मुंशी राणा, भुवनेश्वरी देवी, दीपक कुमार दिनकर, किशुन साव, नीलू देवी, बिहारी यादव, मनीष कुमार मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




