28 विद्यालयों के समायोजन पर लगी मुहर

Updated at : 08 Sep 2016 6:47 AM (IST)
विज्ञापन
28 विद्यालयों के समायोजन पर लगी मुहर

30 सितंबर से होगा प्रभावी, एक अक्तूबर से नये समायोजित विद्यालय में चलेंगी कक्षाएं कोडरमा बाजार : जिले के विभिन्न प्रखंडों में 28 सरकारी विद्यालयों को पास के विद्यालयों में समायोजित करने के फैसले पर मुहर लग गयी है. डीएसइ ने इस संबंध में एक निर्देश जारी कर 30 सितंबर से इस फैसले के प्रभाव […]

विज्ञापन
30 सितंबर से होगा प्रभावी, एक अक्तूबर से नये समायोजित विद्यालय में चलेंगी कक्षाएं
कोडरमा बाजार : जिले के विभिन्न प्रखंडों में 28 सरकारी विद्यालयों को पास के विद्यालयों में समायोजित करने के फैसले पर मुहर लग गयी है. डीएसइ ने इस संबंध में एक निर्देश जारी कर 30 सितंबर से इस फैसले के प्रभाव से लागू होने की बात कही है. निर्देश के अनुसार एक अक्तूबर से नये समायोजित विद्यालय में कक्षाएं चलेंगी. इसकी पूरी जिम्मेवारी संबंधित प्रखंड के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को दी गयी है.
जानकारी के अनुसार सरकार का निर्देश था कि वैसे विद्यालय जिनमें बच्चों की कम उपस्थिति रहती है और इस विद्यालय से एक किलोमीटर से कम दूरी पर दूसरा सरकारी विद्यालय संचालित है, तो उस विद्यालय का दूसरे विद्यालय में समायोजन कर दें. इसके तहत 26-7-2016 को जिला प्रारंभिक शिक्षा समिति की बैठक में इस सूची पर विचार किया गया. इसके बाद 10 अगस्त को इस सूची का विभागीय अनुमोदन प्राप्त हो गया. अब 28 विद्यालयों को नजदीक के विद्यालय में समायोजन करने की तैयारी की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola