सदर अस्पताल में तीन दिन करें अल्ट्रासाउंड

Updated at : 08 Sep 2016 6:46 AM (IST)
विज्ञापन
सदर अस्पताल में तीन दिन करें अल्ट्रासाउंड

कोडरमा बाजार : उपायुक्त संजीव कुमार बेसरा की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक की हुई. बैठक में जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत सहिया व लाभार्थी का भुगतान पीएफएमएस पोर्टल से करने का निर्देश पूर्व की बैठक में प्राप्त हुआ था. लेकिन रेफरल अस्पताल डोमचांच को छोड़कर सभी प्रखंडों के प्रखंड […]

विज्ञापन
कोडरमा बाजार : उपायुक्त संजीव कुमार बेसरा की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक की हुई. बैठक में जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत सहिया व लाभार्थी का भुगतान पीएफएमएस पोर्टल से करने का निर्देश पूर्व की बैठक में प्राप्त हुआ था. लेकिन रेफरल अस्पताल डोमचांच को छोड़कर सभी प्रखंडों के प्रखंड लेखा प्रबंधक द्वारा शत प्रतिशत भुगतान नहीं करने पर स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया.
सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड को सप्ताह में दो दिन की जगह तीन दिन करने का निर्देश दिया. इसमें डॉ रंजन कुमार दो दिन व डॉ रंजीत कुमार एक दिन रहेंगे. साथ में आरबीएसके चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार को कार्य में लापरवाही बरतने पर स्पष्टीकरण करते हुए विभाग को लिखने का निर्देश दिया. सदर अस्पताल सहित सभी प्रखंडों के स्वास्थ्य संस्थान सुचारु रूप से साफ-सफाई हो व सभी सुविधाएं उपलब्ध रहें. इसको लेकर नोडल पदाधिकारी घोषित किया गया.
इसमें सदर अस्पताल कोडरमा विपुल कुमार, कोडरमा सदर डॉ मयूरी सिन्हा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पथलडीहा डॉ फरहाना महफूज, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवारा डॉ विनीत कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयनगर शैलेंद्र तिवारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिलैया डैम विपिन बिहारी सिन्हा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां पीयूष कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरकच्चो संजुला कुमारी, प्राथमिक स्वास्त्य केंद्र फुलवरिया जेएन झा को नोडल पदाधिकारी बनाया गया. नियमित प्रतिरक्षण का प्रखंड व जिलास्तर समीक्षा प्रत्येक माह करने व प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी व जिलास्तरीय पदाधिकारी को मॉनिटरिंग प्रत्येक शनिवार व गुरुवार को कर प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया.
बैठक में डॉ विनोद कुमार प्रभारी सिविल सर्जन, डॉ संजीव कुमार झा, जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ नम्रता प्रिया, डाॅ चंद्रमोहन कुमार, डाॅ रंजीत कुमार, डॉ. संजय कुमार, डॉ. पी़ मिश्रा, समरेश कुमार सिंह, पवन कुमार, रूपलाल गोप, विपिन कुमार, असीम सरकार, नीरज कुमार समेत सभी प्रखंडों के बीपीएम/बीडीएम/बीएएम व अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola