राधाकृष्णन पदचिह्नों पर चलने का लिया संकल्प
Updated at : 06 Sep 2016 7:18 AM (IST)
विज्ञापन

शिक्षण संस्थानों में शिक्षक दिवस पर आयोजित किये गये कई कार्यक्रम डाॅ राधाकृष्णन की तसवीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किये कोडरमा : जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में सोमवार को शिक्षक दिवस मनाया गया. मौके पर देश के पूर्व राष्ट्रपति डाॅ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया. सैनिक […]
विज्ञापन
शिक्षण संस्थानों में शिक्षक दिवस पर आयोजित किये गये कई कार्यक्रम
डाॅ राधाकृष्णन की तसवीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किये
कोडरमा : जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में सोमवार को शिक्षक दिवस मनाया गया. मौके पर देश के पूर्व राष्ट्रपति डाॅ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया. सैनिक स्कूल तिलैया में शिक्षक दिवस पर स्पेशल एसेंबली का आयोजन हुआ.
इस दौरान प्राचार्य कर्नल वीके भट्ट, प्रशासनिक अधिकारी ले कर्नल एके रजक, उप प्राचार्य स्क्वाड्रन लीडर संजय कुमार, प्रभारी सीनियर मास्टर धनंजय कुमार, स्कूल कैप्टन रवि भास्कर ने डाॅ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तसवीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. मौके पर प्राचार्य कर्नल वीके भट्ट ने कहा कि शिक्षक समाज की बुनियाद होते है. शिक्षक का जीवन अतुलयनीय है.
सेवा का कोई भी क्षेत्र हो, शिक्षा की राह पर चल कर ही कोई भी अपनी सेवा के क्षेत्र में आता है. शिक्षक ही इस राह को दिखाते है. कैडेट दिव्यांशु, कैडेट अंजुब ने भी शिक्षक की महत्ता पर प्रकाश डाला. प्राचार्य ने जिला प्रशासन द्वारा प्राप्त प्रमाण पत्र देकर शिक्षकों व कर्मचारियों की सराहना की. विद्यालय के धनंजय कुमार, केसी पंडा, ए साहा, एम पाठक, एए कौमी, सीके दूबे, जी परीडा, डॉ सीएम पांडेय, मो रशीद, डाॅ कमला कुमारी, पीके झा, पीके ठाकुर, वीके सिंह, मृत्युंजय कुमार, वीके त्रिवेदी, एके राणा, पीपी घोष, प्रमोद सिंह, अंजनी कुमार, टीके दास को वर्ष 2015-16 में उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रशस्ति पत्र मिला. डीएवी पब्लिक स्कूल में सोमवार को डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना सभा में प्राचार्य ओम प्रकाश यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया. सभी ने राधाकृष्णन की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया. प्रमोद कुमार शर्मा ने डॉ एस राधाकृष्णन के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें एक सफल शिक्षक, राजनेता, राष्ट्रपति व दार्शनिक बताया. अपूर्व सिन्हा ने अंग्रेजी व अस्मि आर्या ने हिंदी भाषा में ओजस्वी भाषण प्रस्तुत किया.
इसके बाद नैनसी, हर्षराज, यश दाहिमा आदि ने गुरु वंदना गीत प्रस्तुत की. मिथिलेश कुमारी झा ने कविता व भावेश कुमार द्वारा गुरु की महत्ता पर अपने विचार व्यक्त किये. प्राचार्य ओम प्रकाश यादव ने कहा कि हम शिक्षकों पर पूरे समाज के निर्माण की जिम्मेवारी है. मंच संचालन सुश्री फातिमा जाफरी ने किया. इधर, झारखंड विद्यि महाविद्यालय में डाॅ राधाकृष्णन का जन्म दिवस शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया. सचिव डाॅ डीएन मिश्रा, प्राचार्य डाॅ विकास सिंह ने शिक्षक दिवस की उपयोगिता पर प्रकाश डाला.
मौके पर प्रो राघवेंद्र पीदत, प्रो एम खुर्शीद, प्रो राखी कुमारी, प्रो आत्मानंद कुमार पांडेय के अलावा नीरज कुमार सिन्हा, प्रमोद कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, वेद प्रकाश मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार पांडेय, एसआर लौंगा, शंभु शरण सिंह मौजूद थे. झारखंड शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय झुमरीतिलैया में प्राचार्य डाॅ आरजे प्रसाद के नेतृत्व में शिक्षक दिवस मनाया गया. वरीय शिक्षक प्रो केएन पांडेय, प्रो सुशीला देवी, प्रियंका पांडेय, प्रो दीपक कुमार, रामबालक पांडेय ने अपने विचार रखें. संचालन प्रो एएन पांडेय ने किया. चाणक्या इंटरनेशनल स्कूल चाराडीह में शिक्षक दिवस पर नृत्य, हास्य नाटक, अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. निदेशक मुन्ना कुमार ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते है.
डीवीसी के डाॅ जेपी सिंह ने भी अपने विचार रखे. मौके पर अंजु वर्णवाल, नेहा, निशा, सरफराज, दीपक, विमला आदि उपस्थित थी.
शहर में जगह-जगह हुए कार्यक्रम झुमरीतिलैया. शारदम्बा शिशु विद्या मंदिर ताराटांड़ में शिक्षक दिवस पर डाॅ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तसवीर पर माल्यार्पण करते हुए विद्यालय के निदेशक अशोक चौरसिया ने केक काटा. बच्चों ने गुरु वंदना पेश कर शिक्षकों का अभिवादन किया.
ज्योति, अपूर्वा, नीलम, संस्कृति ने गुरु वंदना पेश की. सिमरन, अमित, आराध्या, विक्की, रामविलास, आकाश,आभास, संटू, मिहिद, ऋषि, सृष्टि, स्वाति, आइशा ने एक से बढ़ कर गाना व नृत्य पेश किया. इस दौरान सीटी रॉक्स के प्रोजेक्ट हेड व आइएम इवेंट मैनेजर मनोज कुमार मौजूद थे. इस दौरान बच्चों का आॅडिशन लिया. मौके पर शिक्षक आभा शरण, सीडी मंडल, अनूप वर्णवाल, संतोष वर्णवाल, अजय वर्णवाल, विनय कुमार, सुनील कुमार, विक्रम पांडेय, पुष्पा, रतन, रोहित, पूनम व अन्य मौजूद थे. सीडी बालिका उवि में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत दीप जला कर व स्वागत गीत से हुआ.
प्रभारी प्रधानाध्यापक बीरेंद्र प्रसाद ने शिक्षक की महत्ता पर प्रकाश डाला. मौके पर 10वीं में शानदार प्रदर्शनी वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया. मौके पर लाल शर्मा, नूतन सिन्हा, रीना सिंह, कृष्णा कुमार, अभय कुमार दास, प्रेरणा, चिंता देवी, एसएमडीसी के अध्यक्ष महेश शर्मा, छोटेलाल पांडेय, आशुतोष कुमार मौजूद थे.
डोमचांच. मॉडल एकेडमी न्यू कॉम्पलेक्स डोमचांच में शिक्षक दिवस मनाया गया. मौके पर सर्वपल्लवी राधाकृष्णन की तसवीर पर माल्यार्पण किया गया. मौके पर विद्यालय निदेशक अखिल सिन्हा ने विद्यार्थियों को उनकी जीवनी पर चलने का आह्वान किया. मौके पर सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया व सफल हुए प्रतियोगियों को प्राचार्या संगीता सिन्हा ने पुरस्कृत किया. इस अवसर पर विजय वर्णवाल, दीपक साहनी, प्रवीण कुमार, मुकेश पांडेय, बलराम वर्मा, श्रवण कुमार, विश्वजीत बनर्जी मौजूद थे. शिक्षक दिवस पर उमा भारती उवि, सरस्वती ज्ञान मंदिर, जीएस पब्लिक स्कूल, चंद्रावती स्मारक उवि, राजकीय मवि आदि विद्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित किये गये. ग्रिजली पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस समारोह में बच्चों ने शिक्षकों को सम्मानित किया. शिक्षकों ने भी बच्चों को केक खिलाकर प्यार और आशीर्वाद के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. मौके पर प्राचार्य अमित कुमार सिन्हा, संचालक मिथलेश यादव, शिक्षक अविनाश कुमार, पंकज कुमार, मिथुन कुमार, निशा कुमारी,
शम्मी,अभ्सा, सूरज, राहुल, पिंटू, सब्बा प्रवीण, रितू, बच्चों में अमित, आयुष, सन्नी, मधु, अनामिका, स्नेहा व अन्य मौजूद थे. इधर, ग्लोबल कंप्यूटर व स्पोकेन सेंटर डोमचांच में शिक्षक दिवस मनाया गया. मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख सत्यनारायण यादव थे. प्रमुख ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान करें, गुरु के बिना ज्ञान अधूरा है.
संस्थान के निदेशक अमित कुमार ने विद्यार्थियों को शिक्षक व विद्यार्थियों के बीच गरिमा बनाये रखने को कहा. मौके पर अभिजीत कुमार, शशि सिंह,तस्लीम अंसारी, विक्की, दिवाकर,भीम, सोनू, रौशन आरा,आरती सिंह, पूजा, प्रिया, पिंकी, तन्नु कुमारी, अंजलि, सुहानी, नेहा, पूर्णिमा, संजय मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




