गांव को ओडीएफ करनेवाले ग्रुप को मिलेगा टैबलेट: डीसी

Updated at : 06 Sep 2016 7:17 AM (IST)
विज्ञापन
गांव को ओडीएफ करनेवाले ग्रुप को मिलेगा टैबलेट: डीसी

परियोजना बालिका उवि में शिक्षक दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम कोडरमा बाजार : स्थानीय परियोजना बालिका उवि में शिक्षक दिवस पर शौचालय निर्माण व उपयोग पर आधारित उन्नमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उदघाटन उपायुक्त संजीव कुमार बेसरा ने किया. मौके पर डीसी ने कहा कि गांवों को ओडीएफ मुक्त करने के लिए अभियान चल पड़ा […]

विज्ञापन
परियोजना बालिका उवि में शिक्षक दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम
कोडरमा बाजार : स्थानीय परियोजना बालिका उवि में शिक्षक दिवस पर शौचालय निर्माण व उपयोग पर आधारित उन्नमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उदघाटन उपायुक्त संजीव कुमार बेसरा ने किया. मौके पर डीसी ने कहा कि गांवों को ओडीएफ मुक्त करने के लिए अभियान चल पड़ा है.
विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को शौचालय निर्माण और उसके रख-रखाव तथा उपयोग करने को लेकर उनमें जागरूकता फैलायी जा रही है. डीसी ने कहा कि घर-घर में शौचालय होना केवल स्वास्थ्य के दृष्टि से जहां फायदेमंद है, वहीं सामाजिक दृष्टिकोण से सम्मान की बात है. उन्होंने छात्राओं को आह्वान करते हुए कहा कि आप लोग ब्रांड एंबेसडर से कम नहीं है. यदि आप लोग अपने स्तर से ग्रामीणों को शौचालय निर्माण के प्रति जागरूक करें, तो वह काफी प्रभावशाली सिद्ध हो सकता है.
आप लोग अपने घर से ही इसकी शुरुआत करें. जिनके घरों में शौचालय नहीं है, उन्हें निर्माण करने के लिए जागरूक करें. उन्होंने विद्यालय के प्राचार्य को छात्राओं का गांव और टोले स्तर पर ग्रुप बनाने का निर्देश देते हुए कहा किजिस ग्रुप के माध्यम से उनका गांव/टोला ओडीएफ मुक्त होगा उस ग्रुप के सभी छात्राओं को एक-एक टैबलेट दिया जायेगा.
इसके पूर्व कार्यक्रम के उद्देश्यों पर पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता बिनोद कुमार ने विस्तार से जानकारी दी. संचालन प्राचार्य नवल किशोर सिंह ने किया. मौके पर यूनिसेफ के विनीत आनंद, सहायक अभियंता सुशील कुमार, कनीय अभियंता दीपक कुमार, सुनील कुमार, रंजीत कुमार, जीएसऍफ के प्रतिनिधि, स्कूल के शिक्षक समेत काफी संख्या में छात्राएं मौजूद थीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola