दो पक्षों में मारपीट, हथियार बरामद

Updated at : 24 Aug 2016 11:49 PM (IST)
विज्ञापन
दो पक्षों में मारपीट, हथियार बरामद

जमीन विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया सतगावां : थाना क्षेत्र के टेहरो पंचायत के खाब में बुधवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में रोड़ेबाजी व मारपीट हुई. पत्थरबाजी से गांव में दहशत फैल गया है. पत्थरबाजी की सूचना पाकर थाना प्रभारी अब्दुल रव्वानी पुलिस बल […]

विज्ञापन
जमीन विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया
सतगावां : थाना क्षेत्र के टेहरो पंचायत के खाब में बुधवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में रोड़ेबाजी व मारपीट हुई. पत्थरबाजी से गांव में दहशत फैल गया है. पत्थरबाजी की सूचना पाकर थाना प्रभारी अब्दुल रव्वानी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, तो विवाद करनेवाले भागने लगे.
इस दौरान हथियार फेंक कर भाग रहे विजय यादव (पिता- रामलखन यादव) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने यहां से एक देसी कट्टा व सड़क पर से 315 की एक गोली बरामद की. इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल के दक्षिण दिशा में खेत से एक और देसी कट्टा बरामद किया. पुलिस ने इस मामले में विजय यादव के साथ ही अजय कुमार को भी हिरासत में लिया है.
बताया जाता है कि रामेश्वर यादव व अरुण यादव के बीच जमीन को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा है. इस मामले में पिछले एक जुलाई को पुलिस ने दोनों पक्षों के 11-11 लोगों पर धारा 107 की कार्रवाई की थी. बुधवार को एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गये. देर शाम तक इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से थाना में आवेदन दिया गया था. हालांकि कोई मामला दर्ज नहीं हुआ था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola