गांव को स्वच्छ रखने का लिया संकल्प
Updated at : 24 Aug 2016 11:47 PM (IST)
विज्ञापन

कोडरमा : नेहरू युवा केंद्र कोडरमा, युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में बेकोबार उतरी पंचायत में पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर झारखंड मंडल के उप निदेशक विमल पैट्रिक साह ने युवाओं से कहा कि समाज निर्माण के लिए आगे आकर अपने दायित्वों का निर्वाह्न करें. मौके […]
विज्ञापन
कोडरमा : नेहरू युवा केंद्र कोडरमा, युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में बेकोबार उतरी पंचायत में पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर झारखंड मंडल के उप निदेशक विमल पैट्रिक साह ने युवाओं से कहा कि समाज निर्माण के लिए आगे आकर अपने दायित्वों का निर्वाह्न करें.
मौके पर 100 घंटे श्रमदान करने व गांव को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया गया. इसके बाद युवतियों के लिए सिलाई कढ़ाई केंद्र खोला जायेगा, जो सितंबर से चार माह तक चलेगा. इसमें गांव की चार महिलाएं भाग लेंगी. मौके पर उप मुखिया महादेव रजक, पंसस गिरिधारी साव, विष्णुधारी यादव ने भी अपने विचार रखें. संचालन नैयर परवेज व धन्यवाद ज्ञापन चंचल कुमारी ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




