महाधरना में दिखी अन्नपूर्णा देवी की शक्ति

Updated at : 23 Aug 2016 12:20 AM (IST)
विज्ञापन
महाधरना में दिखी अन्नपूर्णा देवी की शक्ति

वक्ताओं ने अन्नपूर्णा को लोकसभा में भेजने की बात कही कोडरमा : करीब दो वर्ष पूर्व हुए विधानसभा चुनाव में बेशक कोडरमा की धरती पर राजद का किला ध्वस्त हुआ हो, लेकिन चुनाव हारने के पहली बार पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने सोमवार को अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया. पिछले दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री रघुवर […]

विज्ञापन

वक्ताओं ने अन्नपूर्णा को लोकसभा में भेजने की बात कही

कोडरमा : करीब दो वर्ष पूर्व हुए विधानसभा चुनाव में बेशक कोडरमा की धरती पर राजद का किला ध्वस्त हुआ हो, लेकिन चुनाव हारने के पहली बार पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने सोमवार को अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया. पिछले दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री रघुवर दास कोडरमा आये, तो राजद को चारा चोर पार्टी कह गये. पूर्व में ही राज्य सरकार की नीतियों को लेकर राजद नेताओं व कार्यकर्ताओं में आक्रोश था, तो इस बयान के बाद यह आक्रोश और बढ़ गया.

सरकार की विफलताओं के विरोध में सोमवार को महाधरना हुआ, तो बारिश के बावजूद जुटी भीड़ ने इस आक्रोश का एहसास भी करा दिया. मुख्य अतिथि से लेकर नेता व कार्यकर्ताओं के निशाने पर सिर्फ राज्य व केंद्र की भाजपा सरकार रही. राजद के महाधरना कार्यक्रम के कारण कोडरमा बाजार में दिनभर जाम की स्थिति रही. निर्धारित समय 10 बजे की जगह कार्यक्रम की शुरुआत कुछ देर बाद हुई, लेकिन बारिश के बीच ही महिलाएं, आम कार्यकर्ता छाता व अन्य साधन से बचते हुए समाहरणालय परिसर में डटे रहे.

यह समर्पण धरनास्थल पर आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा. लोगों के इस सहयोग पर नेता भी खुश दिखे और सभी का आभार जताया. पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा पहले से हो रही तैयारी को देख शायद इंद्र भगवान भी घबरा गये, पर आप कार्यकर्ताओं का हौसला कम नहीं हुआ. अन्य वक्ताओं ने अन्नपूर्णा के कद को और बड़ा करने की कोशिश की. मुख्य अतिथि सांसद जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा अन्नपूर्णा की तरह नेत्री हमने कम ही देखा है. ऐसा समर्पण कम ही लोगों में दिखता है. सुरेश पासवान ने कहा मैं खुद जानता हूं कि अन्नपूर्णा के कार्यकाल में कोडरमा में विकास का जाल बिछा है.

मेरे समय की योजनाएं अभी पूर्ण हो रही है, तो भाजपा के प्रतिनिधि वाहवाही लूटने में लगे हैं. जनता से बढ़ कर कोई नहीं है. प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा व अन्य ने तो यहां तक कहा, अन्नपूर्णा देवी लोकसभा में जाकर नरेंद्र मोदी व भाजपा की नीतियों का विरोध करें. यह हमारी सोच है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola