कोडरमा : अवैध विस्फोटक के साथ दो गिरफ्तार

मरकच्चो : विस्फोटक पदार्थ के साथ रविवार सुबह 5.30 बजे दो लोगों को पुलिस ने बाइक समेत गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक डोमचांच थाना क्षेत्र के महेशपुर निवासी मंटू मेहता व जमुई (बिहार) जिले के सोनो निवासी अरुण मांझी हैं. नवलशाही के थाना प्रभारी शिवबालक यादव ने बताया की उन्हें सूचना मिली थी कि डोमचांच से […]
मरकच्चो : विस्फोटक पदार्थ के साथ रविवार सुबह 5.30 बजे दो लोगों को पुलिस ने बाइक समेत गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक डोमचांच थाना क्षेत्र के महेशपुर निवासी मंटू मेहता व जमुई (बिहार) जिले के सोनो निवासी अरुण मांझी हैं. नवलशाही के थाना प्रभारी शिवबालक यादव ने बताया की उन्हें सूचना मिली थी कि डोमचांच से घोड़थम्बा की ओर अवैध रूप से विस्फोटक ले जाया जा रहा है.
इसी दौरान जांच के क्रम में उनके पास से 150 पीस पावर जेल और 150 पीस इलेक्ट्रिक डेटोनेटर बरामद किया गया. गिरफ्तार मंटू ने बताया कि भेलवाटांड़ निवासी शिवपूजन मेहता और लेंगरापिपर निवासी मनोहर मेहता ने विस्फोटक पदार्थ की आपूर्ति की थी. वह इसे गिरिडीह जिले के खोरी महुआ स्थित किसगो के बाबूलाल मुर्मू को पत्थर खदान में प्रयोग करने के लिए देने जा रहा था.
वहीं गिरफ्तार बुजुर्ग अरुण मांझी ने बताया कि वह महेशपुर में ही मजदूरी करता है. मंटू ने उसे पुरनाडीह चलने की बात कह बाइक पर बैठा लिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




