क्रशर से बैटरी चुराते चार गिरफ्तार

डोमचांच : थाना क्षेत्र के ताराटांड़ स्थित पत्थर क्रशर पर मंगलवार की रात बैटरी चुराते चार लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ा. दो चोर भागने में सफल रहे. चोर ओम प्रकाश वर्णवाल की क्रशर मशीन का ताला तोड़ कर घुसे. इसी बीच मजदूर जग गये. मजदूरों के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने पीछा कर चार चोरों […]
डोमचांच : थाना क्षेत्र के ताराटांड़ स्थित पत्थर क्रशर पर मंगलवार की रात बैटरी चुराते चार लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ा. दो चोर भागने में सफल रहे. चोर ओम प्रकाश वर्णवाल की क्रशर मशीन का ताला तोड़ कर घुसे. इसी बीच मजदूर जग गये. मजदूरों के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने पीछा कर चार चोरों को पकड़ लिया. पकड़े गये चोर की पहचान जितेंद्र कुमार, गोविंद मेहता (पिता घनश्याम मेहता), सोनू मेहता (पिता शिव नारायण मेहता) व पवन मेहता (पिता लोकनाथ मेहता) सभी पचगावां निवासी के रूप में हुई है.
वहीं फरार हुए चोर की पहचान मनोज मेहता, गोविंद मेहता (पिता शंभु मेहता निवासी पचगांवां) के रूप में हुई. ग्रामीणों ने चारों को पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी की सात बैटरी, एक एक्सल व एक बाइक बरामद की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




