पन्नालाल रामगढ़ माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष
Updated at : 22 Jul 2016 7:57 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ ने उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के लिये पदाधिकारियों का चयन किया है. इसके लिए जिलावार सचिव एवं संयोजक का मनोनयन हुआ है. पन्नालाल को रामगढ़ जिले का सचिव बनाया गया है. वहीं संजय कुमार बोकारो, किशोर कुमार सिंह धनबाद, मो अख्तर गिरिडीह जिले के सचिव बनाये गये हैं. सतीश लाल […]
विज्ञापन
हजारीबाग : राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ ने उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के लिये पदाधिकारियों का चयन किया है. इसके लिए जिलावार सचिव एवं संयोजक का मनोनयन हुआ है. पन्नालाल को रामगढ़ जिले का सचिव बनाया गया है. वहीं संजय कुमार बोकारो, किशोर कुमार सिंह धनबाद, मो अख्तर गिरिडीह जिले के सचिव बनाये गये हैं. सतीश लाल गुप्ता को चतरा एवं नवल किशोर सिंह को कोडरमा का जिला संयोजक बनाया गया है.
यह जानकारी संघ के महासचिव रवींद्र कुमार चौधरी ने दी है. उन्होंने कहा है कि चयनित पदाधिकारियों को जिम्मेवारी दी गयी है. सरकारी गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में संघ की गतिविधियों पर कार्य करने को कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




