दवा व्यवसायी के बंद घर में चोरी

Updated at : 16 Jul 2016 9:21 AM (IST)
विज्ञापन
दवा व्यवसायी के बंद घर में चोरी

कोडरमा बाजार : कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिजली ऑफिस के समीप स्थित दवा व्यवसायी राजेंद्र चोना उर्फ राजू चोना के आवास में बीती रात चोरी की वारदात हुई. न्यू पूजा मेडिकल के मालिक राजू चोना के आवास पर घटना के समय कोई नहीं था. राजू चोना के भतीजा अमित चोना ने बताया कि घर के […]

विज्ञापन

कोडरमा बाजार : कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिजली ऑफिस के समीप स्थित दवा व्यवसायी राजेंद्र चोना उर्फ राजू चोना के आवास में बीती रात चोरी की वारदात हुई. न्यू पूजा मेडिकल के मालिक राजू चोना के आवास पर घटना के समय कोई नहीं था. राजू चोना के भतीजा अमित चोना ने बताया कि घर के लगभग सभी सदस्य बिजली ऑफिस के समीप बने दूसरे घर में रहते हैं, जबकि चोरी हुए घर में वह या घर के कोई परिजन रात में सिर्फ सोने आते हैं.

गुरुवार की सुबह लगभग साढ़े तीन बजे वह अपने रिश्तेदार की सगाई में शामिल होकर रांची से लौट कर उसी घर में सोने जा रहे थे, तभी घटना की जानकारी मिली. अमित ने बताया कि चोर ग्रिल में लगे ताले को तोड़ घर में घुस कमरों में रखे सामान ले गये. चोर एक लाख के जेवर, एलइडी टीवी, सेटअप बॉक्स, बैंक के कागजात आदि ले गये. घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी आनंद मोहन घटनास्थल पर पहुंच और मामले की जानकारी ली. अमित चोना के बयान पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola