लंबित कार्यों में तेजी लाये डीवीसी : डीसी

Updated at : 15 Jul 2016 9:26 AM (IST)
विज्ञापन
लंबित कार्यों में तेजी लाये डीवीसी : डीसी

आंगनबाड़ी केंद्रों के विकास में कॉरपोरेट घरानों और बड़े निजी विद्यालयों से लिया जायेगा सहयोग कोडरमा बाजार : उपायुक्त संजीव कुमार बेसरा की अध्यक्षता में गुरुवार को बांझेडीह परियोजना से संबंधित विस्थापन, पुनर्वास समिति और सीएसआर की बैठक संयुक्त रूप से कर कई निर्देश दिये. विस्थापन व पुनर्वास समिति के बैठक के दौरान डीसी ने […]

विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों के विकास में कॉरपोरेट घरानों और बड़े निजी विद्यालयों से लिया जायेगा सहयोग

कोडरमा बाजार : उपायुक्त संजीव कुमार बेसरा की अध्यक्षता में गुरुवार को बांझेडीह परियोजना से संबंधित विस्थापन, पुनर्वास समिति और सीएसआर की बैठक संयुक्त रूप से कर कई निर्देश दिये. विस्थापन व पुनर्वास समिति के बैठक के दौरान डीसी ने पूर्व की बैठक में लिये गये निर्णय के आलोक में अबतक हुए कार्यों की समीक्षा कर लंबित कार्यों में तेजी लाने का निर्देश डीवीसी को दिया.

वहीं सीएसआर की बैठक में शामिल जिले के विभिन्न फैक्ट्रियों के प्रतिनिधियों और बड़े निजी विद्यालयों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए डीसी ने जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में विकास के लिए सहयोग मांगा. डीसी ने उन्हें आंगनबाड़ी केंद्रों के रंग-रोगन, बेंच डेस्क व किताबें, बच्चों के लिए खिलौने समेत अन्य मनोरंजन के साधन उपलब्ध कराने में सहयोग करने की अपील की. डीसी ने कहा कि सभी सदस्य अपनी क्षमता के अनुरूप कुछ आंगनबाड़ी केंद्रों का चयन कर उनके विकास में सहयोग करें. वहीं डीवीसी के पदाधिकारियों को डोमचांच में आइटीआइ काॅलेज को शीघ्र चालू करने का निर्देश दिया.

डीसी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में तकनीकी संस्थान के खुलने से स्थानीय छात्र-छात्राओं को इससे काफी लाभ होगा. मौके पर डीडीसी सूर्य प्रकाश, अपर समाहर्ता प्रवीण कुमार गागराई, एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार, केटीपीएस एसआइपी के वरीय प्रबंधक वीके कश्यप के अलावा एसके गोस्वामी, देवाशीष मिश्रा, जिप उपाध्यक्ष निर्मला देवी, जयनगर प्रमुख जय प्रकाश राम, मुखिया धीरज कुमार, मेघा देवी, सुरेंद्र यादव, लक्ष्मण यादव मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola