पेड़-पौधे जीवन का अभिन्न अंग

Updated at : 05 Jul 2016 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
पेड़-पौधे जीवन का अभिन्न अंग

जिले में पौधरोपण अभियान की शुरुआत नौ लाख 14 हजार पौधे लगाये जायेंगे कोडरमा : वन विभाग की ओर से सोमवार को लोकाई बाइपास स्थित आइटीआइ काॅलेज परिसर में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जिले में पौधरोपण अभियान की शुरुआत हुई. मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय सांसद सह भाजपा के […]

विज्ञापन
जिले में पौधरोपण अभियान की शुरुआत
नौ लाख 14 हजार पौधे लगाये जायेंगे
कोडरमा : वन विभाग की ओर से सोमवार को लोकाई बाइपास स्थित आइटीआइ काॅलेज परिसर में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जिले में पौधरोपण अभियान की शुरुआत हुई. मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय सांसद सह भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ रवींद्र राय मौजूद थे.
वहीं विशिष्ट रूप से बरकट्ठा विधायक प्रो जानकी यादव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ), रांची एके प्रभाकर, आरसीसीएफ एचएस गुप्ता, मुख्य वन संरक्षक महेंद्र प्रसाद, उपायुक्त संजीव कुमार बेसरा, डीएफओ एमके सिंह, डीएफओ सामाजिक वाणिकी आरके कमल, एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार, नपं अध्यक्ष कांति देवी समेत कई उपस्थित थे. सांसद ने गुलमोहर का पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की.
इसके बाद अन्य अतिथियों ने भी पौधरोपण किया. मौके पर सांसद डाॅ राय ने कहा कि राज्य में इस बार ढ़ाई करोड़ पौधरोपण करने का लक्ष्य रखा गया है. यह लक्ष्य तभी हासिल हो सकता है, जब इसमें सभी की भागीदारी हो. उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे जीवन के अभिन्न अंग हैं.
उन्होंने वन विभाग को इस महत्वाकांक्षी योजना को मूर्त रूप से देने के लिए सही से काम करने को कहा. सांसद ने कहा कि राज्य को हरा-भरा रखना सिर्फ इंसान के लिए नहीं वन्य जीवों के लिए भी जरूरी है. उन्होंने कहा कि पहले लोग जंगल को सरकार का हिस्सा समझते थे, इसलिए जंगल उजड़ गये, अब लोग जंगल का महत्व समझने लगे है. लोगों में जागरूकता आ रही है, वन समितियां भी इसमें अच्छी भूमिका निभा रही हैं.
ऐसे में हर किसी की जिम्मेवारी है कि अधिक से अधिकपौधरोपण करें. हालांकि उन्होंने राज्य सरकार द्वारा ढाई करोड़ पौधारोपण के लक्ष्य को कम बताया और कहा कि राज्य की आबादी ही तीन करोड़, 20 लाख के आसपास है. ऐसे में आबादी को ध्यान में रख अगर हर एक व्यक्ति एक पौधा लगाये, तो यह लक्ष्य अधिक होनी चाहिए. विधायक प्रो. जानकी यादव ने कहा कि सरकार ने बड़े स्तर पर पौधारोपण का लक्ष्य रख क्रांतिकारी कदम उठाया है. जंगल ही राज्य की पहचान हैं. उपायुक्त संजीव कुमार बेसरा ने कहा कि आज हमें पौधे लगाने के साथ ही पेड़ों की रक्षा करने की भी जरूरत है.
कार्यक्रम का संचालन करते हुए डीएफओ एमके सिंह ने कहा कि कोडरमा में विभाग की ओर से नौ लाख, 14 हजार पौधारोपण करने का लक्ष्य है. कुल 910 हेक्टेयर क्षेत्रफल में पौधरोपण किया जायेगा. मौके पर भाजपा नेता रमेश सिंह, रवि मोदी, रामचंद्र सिंह, राजेश सिंह, महेंद्र प्रसाद वर्मा समेत अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola