कोडरमा में दो दिन में 54.1 मिमी बारिश
Updated at : 05 Jul 2016 8:20 AM (IST)
विज्ञापन

रविवार को 7.6 मिमी व सोमवार को 46.5 मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गयी कोडरमा बाजार. जिले में पिछले दो दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश से जन जीवन बाधित है.रविवार को कुछ देर के लिए बारिश रुकी. फिर सोमवार की सुबह से झमाझम बारिश शुरू हो गयी. हालांकि, दोपहर तीन बजे के बाद बारिश […]
विज्ञापन
रविवार को 7.6 मिमी व सोमवार को 46.5 मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गयी
कोडरमा बाजार. जिले में पिछले दो दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश से जन जीवन बाधित है.रविवार को कुछ देर के लिए बारिश रुकी. फिर सोमवार की सुबह से झमाझम बारिश शुरू हो गयी. हालांकि, दोपहर तीन बजे के बाद बारिश में कमी आयी तब जाकर लोग जरूरी काम से निकल पाये. इधर, लगातार बारिश होने से किसानों ने राहत की सांस ली है.
खेतों में पानी जमा होने के बाद किसान खेत की ओर निकल पड़े हैं. राज्य सरकार की ओर से बनाये गये डोभा अभी तक कारगर नजर नहीं आ रहे हैं. अधिकतर डोभा में बारिश के बावजूद जल संचयन होता नजर नहीं आ रहा. सोमवार को डोमचांच प्रखंड के कई इलाकों में डोभा का हाल देखा गया, तो ऐसा ही नजर आया. हालांकि, कृषि निरीक्षक कृपा नारायण सिंह के अनुसार रविवार को जिले में 7.6 मिमि बारिश हुई, जबकि सोमवार को 46. 5 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




