ग्रिजली में रोजगार मेले की तैयारी जोरों पर

कोडरमा : ग्रिजली बीएड कॉलेज झुमरीतिलैया में दो व तीन फरवरी को होने वाले शिक्षक रोजगार मेले की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. मेले में झारखंड व बिहार के सीबीएसइ व आइसीएसइ से संबंध विद्यालयों को आमंत्रित किया गया है. शिक्षक रोजगार मेले में उपस्थित होने के लिए प्रतिष्ठित विद्यालयों में क्रमश: जीवन ज्योति […]
कोडरमा : ग्रिजली बीएड कॉलेज झुमरीतिलैया में दो व तीन फरवरी को होने वाले शिक्षक रोजगार मेले की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. मेले में झारखंड व बिहार के सीबीएसइ व आइसीएसइ से संबंध विद्यालयों को आमंत्रित किया गया है.
शिक्षक रोजगार मेले में उपस्थित होने के लिए प्रतिष्ठित विद्यालयों में क्रमश: जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल नवादा, दयाल पब्लिक स्कूल नवादा, क्लोरोफिल स्कूल झुमरीतिलैया, ग्रिजली विद्यालय तिलैया डैम और कार्मेल स्कूल रांची आदि अपना निबंधन करने के लिए महाविद्यालय कार्यालय में कागजात उपलब्ध करा चुके हैं.
इस शिक्षक रोजगार मेले में स्नातक/स्नातकोत्तर के साथ बीएड डिग्रीधारी युवक व युवती विभिन्न श्रेणियों के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए भाग ले सकेंगे. शिक्षक पद पर रोजगार पाने के इच्छुक उम्मीदवार अपने साथ शैक्षणिक योग्यता और अनुभव आदि प्रमाणपत्रों की छायाप्रति एवं आठ से दस फोटोग्राफ के साथ रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं. इसमें अभ्यर्थी से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जायेगा. जानकारी कॉलेज प्राचार्य डॉ प्रभात कुमार धल ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




