सीआरपीएफ ने किया पौधरोपण
Updated at : 06 Jun 2016 5:09 AM (IST)
विज्ञापन

सतगावां : विश्व पर्यावरण दिवस पर सीआरपीएफ 22 बटालियन के इंस्पेक्टर अमरेश कुमार ने नसारगंज, थाना परिसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय परिसर में आम, कटहल, सागवान, नीम व अमरूद के पौधे लगाये. मौके पर श्री कुमार ने कहा कि हमें पर्यावरण को बचाना चाहिए. पर्यावरण संतुलन के लिए अधिक से अधिक पेड़ […]
विज्ञापन
सतगावां : विश्व पर्यावरण दिवस पर सीआरपीएफ 22 बटालियन के इंस्पेक्टर अमरेश कुमार ने नसारगंज, थाना परिसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय परिसर में आम, कटहल, सागवान, नीम व अमरूद के पौधे लगाये. मौके पर श्री कुमार ने कहा कि हमें पर्यावरण को बचाना चाहिए. पर्यावरण संतुलन के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उसकी रक्षा करने की जरूरत है. उन्होंने लोगों से पेड़ लगाने की अपील करते हुए कहा कि पेड़ पौधे हमें आॅक्सीजन देते है, पेड़ों की कटाई से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है.
इधर, राजाबर सीआरपीएफ कैंप में भी सुभाष कुमार द्वारा पौधे लगाये गये. मौके पर थाना प्रभारी अब्दुल रब्बानी, एसआई उपेंद्र यादव, रविंद्र सिंह, शिवंशकर सिंह, कनवर सिंह, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ चंद्रमोहन प्रसाद, कस्तूरबा की वार्डेन सुनीता कुमारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




