एक भी बच्चा न छूटे

कोडरमा बाजार : जिले में 19 से 21 जनवरी तक चलने वाले तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक सिविल सजर्न डॉ एसएन तिवारी की अध्यक्षता में हुई. अभियान में शामिल पदाधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिये गये. सीएस ने सभी चिकित्सा पदाधिकारियों को पल्स पोलियो अभियान का प्रचार- प्रसार बेहतर […]
कोडरमा बाजार : जिले में 19 से 21 जनवरी तक चलने वाले तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक सिविल सजर्न डॉ एसएन तिवारी की अध्यक्षता में हुई.
अभियान में शामिल पदाधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिये गये. सीएस ने सभी चिकित्सा पदाधिकारियों को पल्स पोलियो अभियान का प्रचार- प्रसार बेहतर ढंग से करने का निर्देश दिया.
पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अभियान के दौरान 0 से 5 वर्ष का एक भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे. मौके पर डीपीएम विजय कुमार, डब्ल्यूएचओ के डॉ मनोज कुमार, डीडीएम पवन कुमार, एसीएमओ डॉ आरसी सहाय, बीपी सिन्हा, रूप लाल कुमार, विपिन कुमार आदि थे.
टाइगर क्लब का गठन : जयनगर. ग्राम गडगी में सरस्वती पूजा के आयोजन को लेकर टाइगर क्लब का गठन किया गया. इसके अध्यक्ष सहदेव यादव, सचिव अशोक यादव, कोषाध्यक्ष बलदेव प्र यादव, सदस्य पंकज, दिनेश, संदीप, बबलू, सुनील व सुरेंद्र आदि बनाये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




