खनिज संपदा की मची है लूट : अमित

Published at :17 Jan 2014 5:36 AM (IST)
विज्ञापन
खनिज संपदा की मची है लूट : अमित

कोडरमा बाजार : झारखंड सरकार द्वारा की गयी बालू घाटों की नीलामी व इसे रद्द करने के बाद उत्पन्न स्थिति को लेकर भाजपा ने समाहरणालय परिसर में धरना दिया. मुख्य वक्ता बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि पूरे राज्य में ट्रांसफर-पोस्टिंग उद्योग का रूप ले चुका है. राज्य में खनिज संपदा की लूट […]

विज्ञापन

कोडरमा बाजार : झारखंड सरकार द्वारा की गयी बालू घाटों की नीलामी व इसे रद्द करने के बाद उत्पन्न स्थिति को लेकर भाजपा ने समाहरणालय परिसर में धरना दिया. मुख्य वक्ता बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि पूरे राज्य में ट्रांसफर-पोस्टिंग उद्योग का रूप ले चुका है. राज्य में खनिज संपदा की लूट मची है. अधिकारी-पदाधिकारी मनमाने ढंग से काम कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार कमजोर इच्छा शक्ति वाली सरकार है. इसके कारण राज्य हित में कोई कठोर निर्णय नहीं ले पाती है. ऐसी सरकार को बने रहने का कोई अधिकार नहीं है. सभा को जिला अध्यक्ष प्रकाश राम, वीरेंद्र सिंह, रमेश हर्षधर आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड सरकार द्वारा गत दिनों बालू घाटों की नीलामी की गयी व इस नीलामी के नाम पर साजिश कर बालू घाटों को महाराष्ट्र की कंपनी को सौंप दिया गया.

भाजपा मांग करती है कि बालू को स्वतंत्र रखा जाये. सभा को बैजनाथ यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश यादव, अनुसूचित मोरचा जिला अध्यक्ष बासुदेव धोबी, मंडल अध्यक्ष गोपाल कुमार गुतुल ने भी संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola