लोगों को परेशान न करें, काम करें अफसर
Updated at : 02 Jun 2016 8:12 AM (IST)
विज्ञापन

मंडल भाजपा कार्यसमिति की बैठक, पूर्व विधायक अमित यादव ने कहा डीवीसी प्रबंधन व रेल समस्याओं के खिलाफ हिरोडीह स्टेशन पर भाजपा का धरना 15 को जयनगर : मंडल भाजपा कार्यसमिति की बैठक गेड़े परिसदन में बुधवार को मंडल अध्यक्ष सुधीर सिंह की अध्यक्षता में हुई. संचालन पोखराज राणा ने किया. बैठक की शुरुआत पंडित […]
विज्ञापन
मंडल भाजपा कार्यसमिति की बैठक, पूर्व विधायक अमित यादव ने कहा
डीवीसी प्रबंधन व रेल समस्याओं के खिलाफ हिरोडीह स्टेशन पर भाजपा का धरना 15 को
जयनगर : मंडल भाजपा कार्यसमिति की बैठक गेड़े परिसदन में बुधवार को मंडल अध्यक्ष सुधीर सिंह की अध्यक्षता में हुई. संचालन पोखराज राणा ने किया. बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल व श्यामा प्रसाद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की गयी.
मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश व देशवासियों का विकास हो रहा है. विदेशों में भी भारत का डंका बज रहा है. उन्होंने कहा कि इससे पहले की सरकार के कार्यकाल में देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गयी थी, जो आज बेहतर हालत में है.
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जन धन योजना, अटल पेंशन योजना, स्वच्छता अभियान, बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ, उज्ज्वला योजना जैसी कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की है, इसका सीधा लाभ जनता को मिलेगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जल संचय के लिए अधिक से अधिक डोभा बनायें. उन्होंने कहा कि डीवीसी प्रबंधन अपने वादों से मुकर रही है. आज तक रेभनाडीह में ओवरब्रिज नहीं बनाया गया.
जबकि दो वर्ष पूर्व सर्वे हो चुका है. कंद्रपडीह में गलत जगह पर पुल बना है. इससे ग्रामीणों को कोई लाभ नहीं. जबकि ये दोनों गांव रेलवे लाइन से घिरे है. उन्होंने अधिकारियों व पदाधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जनता का काम लेकर जायें, तो उन्हें दौड़ाये नहीं. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामनाथ सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं को किसी भी परिस्थिति में घबड़ाने की जरूरत नहीं है, संगठन व सरकार उनके साथ है.
वहीं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश यादव ने बीडीओ जयनगर की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें कई विभागों का प्रभार मिलने से प्रखंड मे भ्रष्टाचार बढ़ा है. मनरेगा के साथ-साथ पोषण सखी के चयन में लूट मची है. इसके खिलाफ आंदोलन करने की जरूरत है. अनुसूचित मोरचा के जिलाध्यक्ष बासुदेव धोबी ने कहा कि कार्यकर्ता सांसद, विधायक व पार्टी के बड़े नेताओं की उपेक्षा से त्रस्त है. नियमित बैठक नहीं होने से भी यह फासला बढ़ा है.
उन्होंने कहा कि हमें एकजुट होकर जनता की समस्याओं का समाधान करना होगा. केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार होने के कारण हमारी जिम्मेवारी और भी बढ़ गयी है. प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष बीरेद्र मोदी ने अपनी पार्टी के विधायक की कार्यशैली की निंदा करते हुए कहा कि उनके कार्यक्रमों की सूचना संगठन को नहीं मिलती. जबकि भाजपा में संगठन से बढ़ कर कुछ भी नहीं है. बैठक में निर्णय लिया गया कि डीवीसी प्रबंधन व रेल समस्याओं के खिलाफ 15 जून को हिरोडीह रेलवे स्टेशन पर सुबह आठ बजे से धरना दिया जायेगा.
धरना के माध्यम से हिरोडीह व रेभनाडीह के बीच ओवरब्रिज, कंद्रपडीह के पास ओवरब्रिज, कोडरमा से रांची तक पैसेंजर ट्रेन, आसनसोल वाराणसी का रैक बदल कर यात्री सुविधा बहाल करने, सरमाटांड़ स्टेशन पर ओवरब्रिज व सियालदाह एक्सप्रेस का ठहराव व लाराबाद हॉल्ट पर पैंसेजर ट्रेन की ठहराव की मांग की जायेगी. जरूरत पड़ी, तो इस संबंध में केंद्रीय रेल मंत्री को लिखा जायेगा और डीआरएम धनबाद से मुलाकात की जायेगी. बैठक को मनोहर मोदी, राजू साव, मीना साव, विजय यादव, इरफान खान, यमुना यादव, सरयू शर्मा, संजय साव, किशोर कुमार, चंदन वर्णवाल, रामदेव विश्वकर्मा, केदार यादव, रामदेव मोदी आदि ने संबोधित किया.
मौके पर बलराम राणा, पंसस बद्री मंडल,अनिल सिंह, शंभु सिंह, नागो साव, दिनेश चौधरी, गोविंद यादव, रामदेव यादव, मुन्ना मोदी, सुरेश राणा, विक्की राणा, अशोक पांडेय, ईश्वर यादव,राजकुमार सिंह, राम यश यादव मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




