डीवाइएफआइ का भ्रष्टाचार विरोधी अभियान 23 से

Published at :15 Jan 2014 4:00 AM (IST)
विज्ञापन
डीवाइएफआइ का भ्रष्टाचार विरोधी अभियान 23 से

कोडरमा : भारत जनवादी नौजवान सभा (डीवाइएफआइ) जिला कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष परमेश्वर यादव की अध्यक्षता में हुई. इस मौके पर जिला सचिव सुरेंद्र राम ने संगठन की समीक्षा रिपोर्ट रखते हुए कहा कि जिले में हर स्तर पर भ्रष्टाचार बढ़ गया है. भ्रष्टाचारियों की रक्षा में क्षेत्र के जन प्रतिनिधि भी शामिल हैं. बैठक […]

विज्ञापन

कोडरमा : भारत जनवादी नौजवान सभा (डीवाइएफआइ) जिला कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष परमेश्वर यादव की अध्यक्षता में हुई. इस मौके पर जिला सचिव सुरेंद्र राम ने संगठन की समीक्षा रिपोर्ट रखते हुए कहा कि जिले में हर स्तर पर भ्रष्टाचार बढ़ गया है.

भ्रष्टाचारियों की रक्षा में क्षेत्र के जन प्रतिनिधि भी शामिल हैं. बैठक में डीवाइएफआइ के राज्य सचिव सह केंद्रीय सचिव मंडल के सदस्य संजय पासवान ने कहा कि यूपीए सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण देश में महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है.

झारखंड में भी लूट राज कायम है. भ्रष्टाचार के खिलाफ जन अभियान चला कर युवाओं को संगठित करने का निर्णय लिया गया. अभियान की शुरुआत 23 जनवरी को नेताजी की जयंती से होगी.

27 फरवरी को चंद्रशेखर आजाद के शहादत दिवस पर भ्रष्टाचार विरोधी सम्मेलन होगा. 23 मार्च को भगत सिंह के शहादत दिवस पर विशाल संकल्प सभा होगी. मौके पर राजेंद्र यादव, राजेंद्र प्रसाद साव, राजू कुमार, राजेश पासवान, चेतलाल सिंह, अजय स्वर्णकार, सत्यनारायण यादव, विनोद यादव, उमेश यादव आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola