व्यवसायी से हजारों की लूट

डोमचांच : डोमचांच-जयनगर रोड पर शनिवार की रात करीब आठ बजे चार- पांच हथियार बंद लुटेरों ने गल्ला व्यवसायी से हजारों रुपये से भरा बैग लूट लिया. व्यवसायी शिव आशिष साव प्रत्येक दिन की तरह दुकान बंद कर जयनगर रोड स्थित अपने घर लौट रहे थे. मोटरसाइकिल से जब वह अपने घर पहुंचे, तो वहां […]
डोमचांच : डोमचांच-जयनगर रोड पर शनिवार की रात करीब आठ बजे चार- पांच हथियार बंद लुटेरों ने गल्ला व्यवसायी से हजारों रुपये से भरा बैग लूट लिया. व्यवसायी शिव आशिष साव प्रत्येक दिन की तरह दुकान बंद कर जयनगर रोड स्थित अपने घर लौट रहे थे.
मोटरसाइकिल से जब वह अपने घर पहुंचे, तो वहां पहले से मौजूद चार अपराधियों ने उनसे धक्का-मुक्की की और रुपयों से भरा बैग लूट लिया. आवाज सुन कर आयी व्यवसायी की पत्नी शकुंतला देवी से भी लुटेरों ने हाथ का कंगन छीन लिया. इसके बाद सभी फरार हो गये. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




