भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

जयनगर : थाना क्षेत्र के तेतरौन चौक से पुलिस ने जिलेटिन लदे एक पिकअप वैन को जब्त किया है. जब्त वाहन से 300 पीस जिलेटिन व 25 बोरा अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि विस्फोटक लदा एक वाहन डोमचांच से चला है और […]
जयनगर : थाना क्षेत्र के तेतरौन चौक से पुलिस ने जिलेटिन लदे एक पिकअप वैन को जब्त किया है. जब्त वाहन से 300 पीस जिलेटिन व 25 बोरा अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि विस्फोटक लदा एक वाहन डोमचांच से चला है और रूपायडीह होते हुए मरकच्चो की ओर जायेगा. सूचना के आधार पर थाना प्रभारी अशोक सिंह ने उक्त वाहन का पीछा किया. इसी दौरान उक्त वाहन तेतरौन स्थित एक गुमटी व एक चहारदीवारी को टक्कर मार दी और पुलिस ने उक्त वाहन को जब्त कर लिया.
इस दौरान चालक व उप चालक भागने में सफल रहे. श्री सिंह ने बताया कि इस संबंध में वाहन मालिक, विक्रेता व खरीददार पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. फिलहाल मामले की छानबीन जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




