चितरपुर की टीम ने जीता मैच

डोमचांच : द लिजेंड सचिन ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को हुए मुकाबले में चितरपुर की टीम विजयी रही. सीएम हाई स्कूल के मैदान में मधुबन व चितरपुर की टीम के बीच मुकाबला हुआ. पहले बल्लेबाजी करते हुए मधुबन की टीम ने 14 ओवर में 81 रन बनाये. इसमें रघु ने 12 व गोलू […]
डोमचांच : द लिजेंड सचिन ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को हुए मुकाबले में चितरपुर की टीम विजयी रही. सीएम हाई स्कूल के मैदान में मधुबन व चितरपुर की टीम के बीच मुकाबला हुआ.
पहले बल्लेबाजी करते हुए मधुबन की टीम ने 14 ओवर में 81 रन बनाये. इसमें रघु ने 12 व गोलू ने 16 रन का योगदान दिया. वहीं चितरपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए दिनेश व सूरज ने तीन विकेट लिये. जवाबी पारी खेलने उतरी चितरपुर की टीम 18 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.
दिनेश ने सर्वाधिक 40 रन बनाये. उसे मैन आफ द मैच का पुरस्कार मिला. मधुबन की ओर से राहुल व रवि ने दो विकेट लिए. अंपायर की भूमिका संजीव व पंकज ने निभायी. इस मौके पर मुख्य रूप से बीडीओ आरके मिश्र व मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




