ट्रांसफर-पोस्टिंग में लगी है राज्य सरकार : महादेव

कोडरमा : भाकपा जिला परिषद की बैठक सीडी गल्र्स उच्च विद्यालय में हुई. बैठक में जिला मंत्री महादेव राम ने विगत कार्यक्रमों की समीक्षा रिपोर्ट पेश की. उन्होंने कहा कि एक माह से मनरेगाकर्मियों की हड़ताल चल रही है, मगर हड़ताल समाप्त कराने की दिशा में सरकार उदासीन है. हड़ताल की वजह से काम की […]
कोडरमा : भाकपा जिला परिषद की बैठक सीडी गल्र्स उच्च विद्यालय में हुई. बैठक में जिला मंत्री महादेव राम ने विगत कार्यक्रमों की समीक्षा रिपोर्ट पेश की. उन्होंने कहा कि एक माह से मनरेगाकर्मियों की हड़ताल चल रही है, मगर हड़ताल समाप्त कराने की दिशा में सरकार उदासीन है. हड़ताल की वजह से काम की खोज में सैकड़ों मजदूर प्रतिदिन पलायन कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि जिला परिषद के सदस्यों द्वारा अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव दिये जाने के बावजूद इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. वहीं प्रकाश रजक व समीम खान ने कहा कि विद्युत आपूर्ति प्रमंडल में पदस्थापित जेइ रामगोपाल राम का गृह जिला में पदस्थापन जांच का विषय है.
वक्ताओं ने कहा कि उन्हें तत्काल इस जिला से हटाया जाये, अन्यथा आंदोलन करेंगे. वहीं वीरेंद्र यादव व पुरुषोत्तम यादव ने कहा कि डुमरडीहा से बिरसोडीह के बीच आरइओ द्वारा सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है.
बैठक में 12 जनवरी को राज्य परिषद द्वारा हजारीबाग में आहूत परिवर्तन रैली की तैयारी पर चर्चा की गयी. रैली को लेकर चार जनवरी को जयनगर, पांच जनवरी को सतगांवा, सात जनवरी को चंदवारा तथा आठ जनवरी को कोडरमा अंचल की बैठक होगी.
वक्ताओं ने विद्युत विभाग का फ्रेंचाइजी को दुर्भाग्य पूर्ण बताया. मौके पर महेश सिंह, चंद्रदेव सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रसादी यादव, सौदागर सिंह, रफीक अंसारी, सुरेश राणा, अर्जुन शर्मा, छोटेलाल यादव, उमाशंकर यादव, सुदामा यादव, त्रिलोकी महतो, किशोर चौधरी, केदार सिंह, मुखिया शबाना खातून, पंसस रमेश यादव आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




