वाम दलों ने किया निजी विद्युतीकरण का विरोध

Published at :27 Dec 2013 6:24 AM (IST)
विज्ञापन
वाम दलों ने किया निजी विद्युतीकरण का विरोध

झुमरीतिलैया : वामदलों की संयुक्त बैठक माले कार्यालय में माले जिला सचिव प्रेम प्रकाश की अध्यक्षता में हुई. बैठक में विद्युत विभाग के राजस्व वसूली व रख रखाव के लिए फ्रेंचाइजी बहाल करने तथा विभाग के निजीकरण के फैसले पर वाम दलो ने विरोध जताया. वक्ताओं ने कहा कि फ्रेंचाइजी लाकर विद्युत विभाग को निजीकरण […]

विज्ञापन

झुमरीतिलैया : वामदलों की संयुक्त बैठक माले कार्यालय में माले जिला सचिव प्रेम प्रकाश की अध्यक्षता में हुई. बैठक में विद्युत विभाग के राजस्व वसूली व रख रखाव के लिए फ्रेंचाइजी बहाल करने तथा विभाग के निजीकरण के फैसले पर वाम दलो ने विरोध जताया.

वक्ताओं ने कहा कि फ्रेंचाइजी लाकर विद्युत विभाग को निजीकरण करने का प्रयास किया जा रहा है. निर्णय लिया गया कि तीन जनवरी को झुमरीतिलैया में चेतावनी मार्च, 17-18 जनवरी को पूरे जिले में जिप जत्था निकालकर प्रचार अभियान चलाने तथा 10 जगह पर नुक्कड़ सभा आयोजित करने और 20 जनवरी को झुमरीतिलैया विद्युत कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया गया.

बैठक में भाकपा जिला मंत्री महादेव राम, माकपा राज्य कमेटी सदस्य संजय पासवान, परमेश्वर यादव, माले राज्य कमेटी सदस्य श्याम देव यादव ने भी संबोधित किया. इस मौके पर माले के चरणजीत सिंह, अजय पांडेय, शंभु पासवान, नागेंद्र प्रसाद, रविंद्र भारती, भाकपा के महेश सिंह, आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola