वापस नहीं हुआ, तो आंदोलन जारी
Updated at : 15 Mar 2016 12:55 AM (IST)
विज्ञापन

विरोघ. सर्राफा व्यवसायियों का बंदी शुरू, अध्यक्ष ने कहा एक्साइज टैक्स झुमरीतिलैया : केंद्र सरकार द्वारा एक प्रतिशत एक्साइज टैक्स बढ़ाये जाने के विरोध में सर्राफा व्यवसायी संघ का चार दिवसीय बंदी सोमवार को शुरू हो गयी. पहले दिन व्यवसायियों ने जुलूस निकाला. इसका नेतृत्व संघ के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार आर्या ने किया. मौके पर […]
विज्ञापन
विरोघ. सर्राफा व्यवसायियों का बंदी शुरू, अध्यक्ष ने कहा एक्साइज टैक्स
झुमरीतिलैया : केंद्र सरकार द्वारा एक प्रतिशत एक्साइज टैक्स बढ़ाये जाने के विरोध में सर्राफा व्यवसायी संघ का चार दिवसीय बंदी सोमवार को शुरू हो गयी. पहले दिन व्यवसायियों ने जुलूस निकाला. इसका नेतृत्व संघ के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार आर्या ने किया.
मौके पर श्री आर्या ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाया गया एक्साइज टैक्स वापस नहीं लिया गया, तो हमारा आंदोलन आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने बताया कि लगभग दो करोड़ का व्यवसायी प्रभावित होगा व इस टैक्स के लगने से इंस्पेक्टर राज को बढ़ावा मिलेगा. जुलूस मे सत्येंद्र भदानी, निरंजन सोनी, अरविंद भदानी, अशोक कुमार, अनिल वर्मा, दीपक वर्मा, मनोज कुमार, संतोष सोनी, अवधेश सेठ, अभिमन्यु, बिट्टू सोनी आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




