घर में घुसा अनियंत्रित हाइवा, चालक घायल
Updated at : 11 Mar 2016 7:07 AM (IST)
विज्ञापन

मरकच्चो : थाना क्षेत्र के मरकच्चो बरियारडीह मुख्यमार्ग पर स्थित नयीटांड़ बिचारिया में गुरुवार को एक अनियंत्रित हाइवा एक घर में जा घुसा. जिसमें मकान क्षतिग्रस्त हो गया. घटना में किसी की हताहत होने की सूचना नहीं है. जानकारी के मुताबिक पत्थर लदा हाइवा जेएच05ए -3652 मरकच्चो से बरियारडीह की ओर जा रहा था. अचानक […]
विज्ञापन
मरकच्चो : थाना क्षेत्र के मरकच्चो बरियारडीह मुख्यमार्ग पर स्थित नयीटांड़ बिचारिया में गुरुवार को एक अनियंत्रित हाइवा एक घर में जा घुसा. जिसमें मकान क्षतिग्रस्त हो गया.
घटना में किसी की हताहत होने की सूचना नहीं है. जानकारी के मुताबिक पत्थर लदा हाइवा जेएच05ए -3652 मरकच्चो से बरियारडीह की ओर जा रहा था. अचानक विनय कुमार के घर के चाहारदीवारी को तोड़ते हुए उप मुखिया रामजी कुमार के घर में जा घुसा.
दुर्घटना में चालक घायल हो गया. ग्रामीणों के सहयोग से चालक निजी क्लिनिक में भरती कराया गया. घटना के बाद ग्रामीणों ने इस सड़क पर हाइवा का परिचालन बंद करने की मांग को लेकर कई घंटो तक परिचालन ठप कर दिया. बाद में पुलिस के समझाने बुझाने पर परिचालन शुरू हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




