जानकी यादव ने सदन में उठाये कई सवाल

Updated at : 11 Mar 2016 7:05 AM (IST)
विज्ञापन
जानकी यादव ने सदन में उठाये कई सवाल

जयनगर : विधायक प्रो. जानकी यादव ने विधानसभा के चालू सत्र में क्षेत्र के जनहित से जुड़े कई सवाल उठाये हैं. उन्होंने दूरभाष पर बताया कि सैनिक स्कूल तिलैया डैम, बड़कीधमराय मोड़ से कांको, चुटियारो, करियावां, नवादा, सतडीहा होते हुए सरमाटांड़ स्टेशन से प्रखंड मुख्यालय होते हुए पेठियाबागी चौक तक आरइओ पथ को पीडब्ल्यूडी में […]

विज्ञापन

जयनगर : विधायक प्रो. जानकी यादव ने विधानसभा के चालू सत्र में क्षेत्र के जनहित से जुड़े कई सवाल उठाये हैं. उन्होंने दूरभाष पर बताया कि सैनिक स्कूल तिलैया डैम, बड़कीधमराय मोड़ से कांको, चुटियारो, करियावां, नवादा, सतडीहा होते हुए सरमाटांड़ स्टेशन से प्रखंड मुख्यालय होते हुए पेठियाबागी चौक तक आरइओ पथ को पीडब्ल्यूडी में स्थानांतरित कर शीघ्र इसका निर्माण कराया जाये.

यह सड़क क्षेत्र के दर्जनों गांवों को जोड़ती है. उन्होंने राजस्व व पर्यटन व खेल विभाग के बजट के दौरान कहा कि सरकार ने अंचलों में ऑनलाइन दाखिल खारिज व मोटेशन का जो फैसला लिया है, वह सराहनीय है. इससे बिचौलियावाद पर रोक लगेगी. उन्होंने डीवीसी को बांझेडीह के विस्थापितों ने 2280 एकड़ जमीन दी और प्रबंधन सरकार द्वारा तय विस्थापन नीति को नहीं मान रही है. इसे लागू करने के नाम पर बार-बार सिर्फ आश्वासन दे रही है. उन्होंने कहा कि सरकार दुमका में अडाणी को जमीन दें, पर कुछ अधिकार अपने पास रखें, ताकि कंपनी निरंकुश ना हो सके.

उन्होंने सदन में सीएम तथा खेल व पर्यटन मंत्री को 14 जनवरी 2016 को सूर्यकुंड मेला उदघाटन के दौरान किये गये वादों को याद दिलाते हुए सूर्यकुंड के विकास की मांग की. उल्लेखनीय है सूर्यकुंड एशिया का सबसे गर्म कुंड है. इसे पर्यटन स्थल का दर्जा देकर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola