चचेरे भाई पर जानलेवा हमला करने का आरोप
Updated at : 08 Mar 2016 8:11 AM (IST)
विज्ञापन

मरकच्चो : थाना क्षेत्र के मरकच्चो स्थित डाक बंगला निवासी बासकीट महतो ने थाना में आवेदन देकर जमीन विवाद को लेकर अपने चचेरे भाई पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. आवेदन मे श्री महतो ने कहा कि वे पचखेरो नदी के बगल में अपने जमीन से ठेकेदार को मिट्टी […]
विज्ञापन
मरकच्चो : थाना क्षेत्र के मरकच्चो स्थित डाक बंगला निवासी बासकीट महतो ने थाना में आवेदन देकर जमीन विवाद को लेकर अपने चचेरे भाई पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. आवेदन मे श्री महतो ने कहा कि वे पचखेरो नदी के बगल में अपने जमीन से ठेकेदार को मिट्टी उठा कर दे रहे थे.
इस बीच उनका चचेरा भाई बबून महतो व सुमरी देवी वहां पहुंचे व गाली-गलौज करते हुए टांगी डंडा दिखा कर मिट्टी उठाने से मना करने लगे. विरोध करने पर बबून महतो ने मुझे पटक कर जमीन पर गिरा दिया, तथा जान मारने के नियत से टांगी से वार किया. बीच-बचाव करने आयी मेरी पत्नी मुंद्रिका देवी गिर गयी और उसका सिर फट गया. पुलिस ने आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




