महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
Updated at : 08 Mar 2016 8:11 AM (IST)
विज्ञापन

जयनगर : प्रखंड के पिपचो बाजार स्थित ज्योति केयर क्लिनिक में ऑपरेशन के बाद बेको निवासी एक महिला मुनिया देवी (पति- पवन कुमार राणा) की मौत हो गयी. मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने क्लिनिक के बाहर हंगामा किया. उनका कहना है कि यहां कार्यरत चिकित्सक की लापरवाही से महिला की मौत हुई है. उल्लेखनीय […]
विज्ञापन
जयनगर : प्रखंड के पिपचो बाजार स्थित ज्योति केयर क्लिनिक में ऑपरेशन के बाद बेको निवासी एक महिला मुनिया देवी (पति- पवन कुमार राणा) की मौत हो गयी. मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने क्लिनिक के बाहर हंगामा किया. उनका कहना है कि यहां कार्यरत चिकित्सक की लापरवाही से महिला की मौत हुई है. उल्लेखनीय है ज्योति केयर में मुनिया देवी की बच्चादानी का ऑपरेशन हुआ था.
ऑपरेशन के बाद उसकी स्थिति बिगड़ती देख उसे रेफर कर दिया गया. मगर इस दौरान उसकी मौत हो गयी. इस संबंध में क्लिनिक संचालक दिनेश यादव से पूछे जाने पर उसने बताया कि महिला का ऑपरेशन यहां हुआ था, मगर मरीज की स्थिति बिगड़ती देख उसे रेफर कर दिया गया. इलाज के लिए बाहर ले जाने के क्रम में रास्ते मे उक्त महिला की मौत हो गयी. घटना की सूचना पाकर पुलिस भी वहां पहुंच चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




