दो पक्षों में मारपीट

Updated at : 03 Mar 2016 12:33 AM (IST)
विज्ञापन
दो पक्षों में मारपीट

झुमरीतिलैया : दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना को लेकर तिलैया थाना में अलग-अलग मामला दर्ज किया गया है. पहले पक्ष के करमा निवासी महेंद्र यादव (पिता- श्यामलाल यादव) ने तिलैया थाना में आवेदन देकर कहा है कि वे अपने गैरेज से घर जा रहा था, तभी करमा चौक के पास विजय यादव […]

विज्ञापन
झुमरीतिलैया : दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना को लेकर तिलैया थाना में अलग-अलग मामला दर्ज किया गया है. पहले पक्ष के करमा निवासी महेंद्र यादव (पिता- श्यामलाल यादव) ने तिलैया थाना में आवेदन देकर कहा है कि वे अपने गैरेज से घर जा रहा था, तभी करमा चौक के पास विजय यादव ने मुझे व मेरे भाई पंकज को रोककर तीन लाख रुपये मांगने लगा.
पूछने पर विजय यादव (पिता- भीखन यादव), शशि यादव (पिता- विजय यादव) दोनों छतरबर निवासी ने कहा की एनएच-31 पर तुम्हारा करोड़ों रुपये का जमीन है. इसके एवज में तुम पैसा दो. हमने पैसा देने से मना किया, तो आरोपियों ने मुझे व मेरे भाई के साथ हॉकी स्टीक से मारने लगे. साथ ही जेब में रखे 16 हजार रुपये छीन लिये.
वहीं दूसरे पक्ष के छतरबर निवासी विजय यादव (पिता- भीखन यादव) ने थाना में आवेदन देकर कहा है कि बीते दिन शाम सात बजे करमा पूर्व गली एनएच के समीप एक होटल में चाय पी रहे थे. इस दौरान महेंद्र यादव व उसका पुत्र, तुलसी यादव लोहे की रड व अन्य हथियार लेकर आये व मारपीट शुरू कर दी. कहा है कि हमने मो गौरवा देवी, पति स्व नारायण यादव निवासी झुमरी की जमीन खरीदी थी. उक्त जमीन को हड़पने की नियत से जमीन पर दावा किया जा रहा है.
जमीन विवाद में मारपीट: थाना क्षेत्र के भादेडीह में बुधवार को दो पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर मारपीट हुई. मारपीट में एक पक्ष के पांच लोग घायल हो गये. घायलों में फिरोज बक्श आलम (पिता- स्व. अब्दुल हइफ), रशीक आलम, फ्रक आलम, दानिश व आतिफ नेहाल शामिल हैं.
मारपीट में गंभीर रूप से घायल फिरोज को सदर अस्पताल में इलाज के बाद रांची रेफर किया गया है. इस संबंध में तिलैया थाना में एक आवेदन देकर 15-20 लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया गया है. हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola