बिरहोरों को नहीं मिल रही पेंशन, हो रही परेशानी

Updated at : 02 Mar 2016 12:36 AM (IST)
विज्ञापन
बिरहोरों को नहीं मिल रही पेंशन, हो रही परेशानी

जयनगर : प्रखंड के खरियोडीह पंचायत अंतर्गत गडीयाइ बिरहोर टोला में रह रहे आदिम जनजाति बिरहारों को पेंशन समेत कई अन्य सुविधाएं नहीं मिल रही हैं. इस टोला के 15 लाभुकों का चयन अगस्त 2015 में पेंशन के लिए किया गया था. पर फरवरी 2016 तक पेंशन मिलना शुरू नहीं हुआ है. मंगलवार को बिरहोरों […]

विज्ञापन
जयनगर : प्रखंड के खरियोडीह पंचायत अंतर्गत गडीयाइ बिरहोर टोला में रह रहे आदिम जनजाति बिरहारों को पेंशन समेत कई अन्य सुविधाएं नहीं मिल रही हैं. इस टोला के 15 लाभुकों का चयन अगस्त 2015 में पेंशन के लिए किया गया था. पर फरवरी 2016 तक पेंशन मिलना शुरू नहीं हुआ है.
मंगलवार को बिरहोरों की टोली प्रखंड मुख्यालय पहुंची. मगर परीक्षा ड्यूटी के कारण उनकी मुलाकात बीडीओ से नहीं हो सकी. इस दौरान उन्होंने पत्रकारों को बताया कि एक वर्ष से पेंशन मिलने का इंतजार कर रहे है. मगर पेंशन नहीं मिल रहा है.
उल्लेखनीय है कि इस टोला की सुगनी देवी (पति- सोमर बिरहोर), गंगा मुनी देवी (पति- बंदूक बिरहोर), गुड़िया देवी (पति- महावीर बिरहोर), करमी देवी (पति- शंकर बिरहोर), अंजु देवी (पति- गब्बर बिरहोर), मीना देवी (पति- सिकेंदर बिरहोर), फुलमणी देवी (पति- सुनील बिरहोर), सांवनी देवी (पति- महाभारत बिरहोर), सेंचुरी देवी (पति- राजू बिरहोर), सुकर मुन्नी देवी (पति- रंजीत बिरहोर), सोनिया देवी (पति- गोपाल बिरहोर), गुड़िया देवी (पति ननकू बिरहोर), पिंकी देवी (पति- राजेश बिरहोर), दशमी देवी (पति- कैला बिरहोर) व सूरज मुनि देवी (पति- सुरेश बिरहोर) का नाम पेंशन के लिए चयनित हुआ था.
इस संबंध में पंचायत सेवक किशुन ने बताया कि पहले आधार कार्ड नहीं होने के कारण खाता खोलने में देर हुई. मगर अब आधार कार्ड बन गया है और खाता भी खुल गया है. शीध्र पेंशन भुगतान किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola