5,000 लोग हो जायेंगे बरबाद
Updated at : 29 Feb 2016 12:39 AM (IST)
विज्ञापन

डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध, राजकुमार बोले सरकार ने अपना फैसला नहीं बदला, तो सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेंगे, सांसद डाॅ रविंद्र राय व केंद्र सरकार झुमरीतिलैया शहर को बरबाद करने में लगी है झुमरीतिलैया : डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर के खिलाफ लोगों ने मोरचा खोल दिया है. रेलवे द्वारा […]
विज्ञापन
डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध, राजकुमार बोले
सरकार ने अपना फैसला नहीं बदला, तो सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेंगे, सांसद डाॅ रविंद्र राय व केंद्र सरकार झुमरीतिलैया शहर को बरबाद करने में लगी है
झुमरीतिलैया : डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर के खिलाफ लोगों ने मोरचा खोल दिया है. रेलवे द्वारा जमीन अधिग्रहण कर शहर को बरबाद करने के विरोध में स्थानीय लोग व व्यवसायियों ने एकजुट होकर रविवार को जुलूस निकाला.
जुलूस में शामिल लोग सीएच स्कूल से पैदल मार्च कर शहर के झंडा चौक होते हुए कोडरमा स्टेशन परिसर पहुंचे. जुलूस में शामिल लोग सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे. जुलूस में राजधनवार के माले विधायक राजकुमार यादव भी शामिल थे. स्टेशन परिसर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि झारखंड के अंदर अभी तक पुनर्वास व विस्थापन नीति नहीं बनी है. केंद्र की मोदी सरकार लोगों को रोजी-रोटी देने की बात करती है, मगर आज लोगों की रोटी छीनी जा रही है
व्यवसाय व रोजगार में लोगों को बेरोजगार करने की साजिश चल रही है. उन्होंने कहा कि सरकार ने अपना फैसला नहीं बदला, तो सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेंगे. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि शहर को बरबाद करना बंद करो. उन्होंने कहा कि कोडरमा सांसद डाॅ रविंद्र राय व केंद्र की मोदी सरकार झुमरीतिलैया शहर को बरबाद करने में जुटी है.
पानी, बिजली व सड़क व पुलिस जुल्म के खिलाफ सांसद की जुबान नहीं खुलती. उन्होंने कहा कि सरकार भूमि अधिग्रहण तो करती है, मगर विस्थापितों के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाती है. उन्होंने कहा कि रेलवे लाइन को बाइपास से ले जाकर शहर को बचाया जा सकता है.
सभा का संचालन अधिवक्ता सत्यनारायण प्रसाद किया. सभा को राजद जिलाध्यक्ष अनवारूल हक, माले नेता रामधन यादव, श्यामदेव यादव, प्रेम प्रकाश, ईश्वरी राणा, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मल कुमार ओझा, मनोज सहाय पिंकू ने भी संबोधित किया. मौके पर राजद नगर अध्यक्ष कृष्णा बरहपुरिया, कौशल कुमार सुधांशु, गोविंद यादव, सीताराम यादव, राजू यादव, चंद्रशेखर जोशी, मुन्ना जैन, नीरज वर्णवाल, दिलीप जैन, मो अली, गतेंद्र कटारिया, अनिल पटौदी, अभय कुमार सिन्हा, राजेश कुमार, जीतू सिंह, अजय कुमार, ललन सिन्हा, सीता राम पासवान आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




