सीआइडी जांच की मांग
Updated at : 29 Feb 2016 12:39 AM (IST)
विज्ञापन

कोडरमा : आजसू नेताओं ने झारखंड सरकार के गृह विभाग के प्रधान सचिव को ज्ञापन देकर कोडरमा थाना कांड संख्या 28/16, 9/16 तथा जयनगर थाना कांड संख्या 175/14 की सीआइडी जांच की मांग की है. नेताओं ने ज्ञापन में कहा है कि संजय यादव (पिता- दुखी यादव, ग्राम- नवादा, बस्ती वार्ड नंबर एक) पर राजनीतिक […]
विज्ञापन
कोडरमा : आजसू नेताओं ने झारखंड सरकार के गृह विभाग के प्रधान सचिव को ज्ञापन देकर कोडरमा थाना कांड संख्या 28/16, 9/16 तथा जयनगर थाना कांड संख्या 175/14 की सीआइडी जांच की मांग की है. नेताओं ने ज्ञापन में कहा है कि संजय यादव (पिता- दुखी यादव, ग्राम- नवादा, बस्ती वार्ड नंबर एक) पर राजनीतिक साजिश के तहत मुकदमा दर्ज करा कर उनके स्वच्छ राजनीतिक व छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है. इसका उदाहरण जयनगर थाना कांड संख्या 175/14 है. इसमें भी उन्हें आरोपित किया गया था.
वहीं कोडरमा थाना कांड संख्या 9/16 में उनपर रंगदारी मांगने व माइका उतारने का आरोप लगाया गया था. अब एक बार फिर से कोडरमा थाना कांड संख्या 28/16 में उनपर गोली चलाने जैसा संगीन आरोप लगाते हुए उनपर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जबकि घटना के दिन श्री यादव चंदवारा के ढाब थाम में एक कार्यक्रम में शामिल थे. नेताओ ने कहा कि श्री यादव आजसू के पूर्व जिलाध्यक्ष तथा वर्तमान में कोडरमा विधानसभा प्रभारी है.
ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री झारखंड सरकार, पुलिस महानिदेशक झारखंड सरकार, पुलिस उप महानिरीक्षक हजारीबाग, उपायुक्त कोडरमा, एसपी कोडरमा, एसडीपीओ कोडरमा को भी प्रेषित की गयी है. ज्ञापन में जिलाध्यक्ष राजकुमार मेहता, जिला प्रवक्ता पप्पू खान वारसी, जिला उपाध्यक्ष विनय सिंह, छात्र जिलाध्यक्ष श्रीकांत यादव, केंद्रीय सदस्य विजय यादव सहित दर्जनों नेताओं के हस्ताक्षर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




