तिलैया में पहले ग्राम न्यायालय का उदघाटन

Updated at : 28 Feb 2016 12:27 AM (IST)
विज्ञापन
तिलैया में पहले ग्राम न्यायालय का उदघाटन

कोडरमा : झुमरीतिलैया के श्रम कल्याण केंद्र परिसर में शनिवार को हाइकोर्ट के न्यायाधीश सह जोनल जज कोडरमा प्रशांत कुमार ने दीप जला व फीता काट कर राज्य के पहले ग्राम न्यायालय का उदघाटन किया. समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीणों को सस्ता व सुलभ न्याय दिलाने के लिए राज्य सरकार व उच्च […]

विज्ञापन
कोडरमा : झुमरीतिलैया के श्रम कल्याण केंद्र परिसर में शनिवार को हाइकोर्ट के न्यायाधीश सह जोनल जज कोडरमा प्रशांत कुमार ने दीप जला व फीता काट कर राज्य के पहले ग्राम न्यायालय का उदघाटन किया. समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीणों को सस्ता व सुलभ न्याय दिलाने के लिए राज्य सरकार व उच्च न्यायालय के प्रयास से पहले ग्राम न्यायालय का उदघाटन हुआ है.
अन्य पांच जगहों पर भी ग्राम न्यायालय काम करेगा. आज अदालतों पर मुकदमों को बोझ बढ़ा है. ऐसे में ग्राम न्यायालय लोगों के लिए राहत लेकर आयेगा. इससे पहले प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार सिंह ने स्वागत भाषण दिया.
इसमें तीन वर्ष तक की सजावाले फौजदारी व 25 हजार तक के सिविल मुकदमों की सुनवाई होगी. लोग यहां विधिक सेवा प्राधिकार के तहत सहायता भी ले सकते हैं. 15 दिन के अंदर मुकदमों के निष्पादन का प्रावधान किया गया है.
संयुक्त सह अवर सचिव विधि विभाग मायाशंकर राय ने ग्राम न्यायालय शुरू करने संबंधी अधिसूचना पढ़ी. ज्ञात हो कि राज्य के पहले ग्राम न्यायालय में मामलों की सुनवाई के लिए सूर्यमणि त्रिपाठी पहले न्यायाधीश नियुक्त किये गये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola