कोडरमा : ट्रक से टकरायी गाड़ी बची अन्नपूर्णा देवी

Updated at : 25 Feb 2016 8:43 AM (IST)
विज्ञापन
कोडरमा : ट्रक से टकरायी गाड़ी बची अन्नपूर्णा देवी

कोडरमा : राजद की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्य की पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी की गाड़ी (स्कार्पियो) बुधवार को धनबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे में अन्नपूर्णा देवी और उनके अंगरक्षक बाल-बाल बचे़ घटना धनबाद के बरवाअड्डा स्थित किसान चौक के पास हुई़ पूर्व मंत्री धनबाद में शादी समारोह में शामिल होकर स्कार्पियो से कोडरमा स्थित […]

विज्ञापन
कोडरमा : राजद की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्य की पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी की गाड़ी (स्कार्पियो) बुधवार को धनबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे में अन्नपूर्णा देवी और उनके अंगरक्षक बाल-बाल बचे़ घटना धनबाद के बरवाअड्डा स्थित किसान चौक के पास हुई़
पूर्व मंत्री धनबाद में शादी समारोह में शामिल होकर स्कार्पियो से कोडरमा स्थित अपने आवास लौट रही थी़ इस बीच किसान चौक के पास उनकी गाड़ी को एक ट्रक ने टक्कर मार दी़ घटना में पूर्व मंत्री की गाड़ी को हल्की क्षति हुई है़
गाड़ी की हेडलाइट भी टूट गयी है़ हालांकि उसमें सवार सभी लोग बाल-बाल बच गये़ अन्नपूर्णा देवी ने बताया कि कोडरमा लौटने के दौरान हादसा हुआ़ सभी लोग सुरक्षित हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola