जेजे कॉलेज के प्राचार्य का निधन, शोक
Updated at : 21 Feb 2016 11:34 PM (IST)
विज्ञापन

झुमरीतिलैया : जेजे कॉलेज के प्राचार्य 63 वर्षीय डाॅ केके सिंह का रविवार की सुबह निधन हो गया. उनके निधन की खबर से शिक्षा जगत समेत पूरे जिले में शोक की लहर है. वे अपने पीछे दो पुत्र व एक पुत्री समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं. श्री सिंह हृदय रोग से पीड़ित थे. […]
विज्ञापन
झुमरीतिलैया : जेजे कॉलेज के प्राचार्य 63 वर्षीय डाॅ केके सिंह का रविवार की सुबह निधन हो गया. उनके निधन की खबर से शिक्षा जगत समेत पूरे जिले में शोक की लहर है. वे अपने पीछे दो पुत्र व एक पुत्री समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं. श्री सिंह हृदय रोग से पीड़ित थे.
रविवार को तिलैया के पानी टंकी रोड स्थित स्थानीय मुक्तिधाम में उनके बड़े पुत्र क्रांति कुमार ने मुखाग्नि दी.
श्री सिंह के निधन पर शिक्षा मंत्री डाॅ नीरा यादव, पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व विधायक अमित कुमार यादव के साथ ही डा. जेपी सिंह, डा. द्वारिका प्रसाद, प्रो. राहुल कुमार, प्रो. सतीश यादव, प्रो. सुनील कुमार, आरएलएसवाइ काॅलेज के प्राचार्य डाॅ जेपी यादव, हलधर प्रसाद, जितेंद्र बहादुर, विश्वनाथ सिंह, संजय जैन, अजय झा, डाॅ विरेंद्र सिंह, प्रो. अशोक अभिषेक, भाजपा नेता डाॅ नरेश पंडित, समाजसेवी शैलेंद्र कुमार अभय, एसएफआइ के राज्य महासचिव महेश भारती, बसपा नेता सईद नसीम, डीएवी के प्राचार्य ओपी यादव, असीम सरकार, रामरत्न अवध्या व अन्य ने शोक जताया है. सभी लोगों ने कहा है कि डाॅ केके सिंह के निधन से शिक्षा जगत को भारी क्षति हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




