ePaper

कोडरमा में हुए दो सड़क हादसों में एक की मौत, आठ घायल

Updated at : 20 Feb 2016 7:55 PM (IST)
विज्ञापन
कोडरमा में हुए दो सड़क हादसों में एक की मौत, आठ घायल

कोडरमा : कोडरमा में शनिवार को दो सड़क हादसे हुई. जिसमें एक की मौत हो गयी जबकि आठ लोग घायल हो गये. घायलों में से तीन की स्थिति गंभीर बनी हुई है उन्हें सदर अस्पताल से शुरुआती ईलाज के बाद रांची रेफर कर दिया गया. यहां हुए हादसे में एक ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दो […]

विज्ञापन

कोडरमा : कोडरमा में शनिवार को दो सड़क हादसे हुई. जिसमें एक की मौत हो गयी जबकि आठ लोग घायल हो गये. घायलों में से तीन की स्थिति गंभीर बनी हुई है उन्हें सदर अस्पताल से शुरुआती ईलाज के बाद रांची रेफर कर दिया गया.

यहां हुए हादसे में एक ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को अपने चपेट में ले लिया. जिससे 45 वर्षीय कुमार संजय पिता गजानंद प्रसाद सिंह घायल हो गया. जबकि 50 वर्षीय कुमार अजय पिता गजानंद प्रसाद सिंह खेशुआ गया(बिहार) निवासी की मौत हो गयी. घायल और मृतक दोनो सगे भाई बताये जाते है. दोनो एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर नवादा होते हुए कोडरमा की ओर आ रहे थे.घायल का इलाज और मृतक के शव का अंत्यपरीक्षण सदर अस्पताल में किया गया.
दूसरी घटना झुमरीतिलैया थाना अंतर्गत् करमा के समीप हुई. यहां बोलेरो जेएच01एडी-1303 का टक्कर झुमरीतिलैया से कोडरमा जा रही ऑटो से हो गयी. जिससे ऑटो में सवार सात लोग घायल हो गये. घायलों में मसनोडीह निवासी 73 वर्षीय हेमलाल मेहता पिता स्व. चुखन मेहता, इंदरवा निवासी 35 वर्षीय शबनम प्रवीण पति गुलाम मुस्ताफ, बेहराडीह निवासी 35 वर्षीय विजय राणा पिता नंदु राणा, 30 वर्षीय रेणु देवी पति विजय राणा, दस माह के संटू कुमार पिता विजय राणा भोंडो निवासी 15 वर्षीय अशोक कुमार पिता खेमन साव तथा एक 70 वर्षीय अज्ञात पुरूष शामिल है. इसमें शबनम प्रवीण, अशोक कुमार और अज्ञात पुरूष की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें इलाज के बाद रिम्स रेफर किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola