प्रभावित पंचायतों का किया जायेगा विकास

Updated at : 20 Feb 2016 8:53 AM (IST)
विज्ञापन
प्रभावित पंचायतों का किया जायेगा विकास

कोडरमा बाजार .उपायुक्त कक्ष में बांझेडीह पावर प्लांट से विस्थापित तथा प्रभावित गांव में आरआर पॉलिसी को लागू करने को लेकर उपायुक्त संजीव कुमार बेसरा की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में प्रभावित पंचायतों के मुखिया, प्रमुख और डीवीसी प्रबंधन के पदाधिकारी मौजूद थे. डीसी ने प्रभावित पंचायतों के मुखिया से पूछा कि आरआर पॉलिसी […]

विज्ञापन
कोडरमा बाजार .उपायुक्त कक्ष में बांझेडीह पावर प्लांट से विस्थापित तथा प्रभावित गांव में आरआर पॉलिसी को लागू करने को लेकर उपायुक्त संजीव कुमार बेसरा की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में प्रभावित पंचायतों के मुखिया, प्रमुख और डीवीसी प्रबंधन के पदाधिकारी मौजूद थे.
डीसी ने प्रभावित पंचायतों के मुखिया से पूछा कि आरआर पॉलिसी के तहत आवंटित होने वाली राशि को सभी पंचायतों में समान रूप से विकास योजनाओं में खर्च किया जाये या प्राथमिकता के आधार पर पंचायतों में विकास योजनाओं पर खर्च किया जाये. इस पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पावर प्लांट से ज्यादा प्रभावित पंचायत कंद्रपडीह, विरसोडीह, तमाय और करियावां है. इन पंचायतों में अधिक राशि विकास योजनाओं पर खर्च की जाये. निर्णय लिया गया कि पावर प्लांट से ज्यादा प्रभावित उपरोक्त पंचायतों में 24-24 लाख जबकि शेष चार पंचायतों में 16-16 लाख रुपये खर्च किया जायेगा.
इससे पहले बैठक में मौजूद कई मुखिया ने डीवीसी प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्लांट से प्रभावित हुए क्षेत्रों में अभी तक सही ढंग से विकास कार्य नहीं हुआ है. आरआर पॉलिसी के तहत किये जाने वाले कार्य पर डीवीसी प्रबंधन सही ढंग से ध्यान नहीं दे रहा है. डीसी ने पॉलिसी के तहत चालू वितीय वर्ष में खर्च की गयी राशि की समीक्षा की, जिसमें पाया कि पॉलिसी के तहत चालू वितीय वर्ष में आवंटित राशि में से 42 लाख रुपये अभी खर्च होना बाकी है. इसके अलावा आगामी वित्तीय वर्ष 2016-17 में पॉलिसी के तहत 1.62 करोड़ रुपये का आवंटन होना है.
योजनाओं का चयन कर उपलब्ध करायें : डीसी ने जनप्रतिनिधियों को कहा कि वे ग्राम स्तर पर जरूरत वाली योजनाओं का चयन कर उसे जिला प्रशासन को उपलब्ध करायें. उपलब्ध योजनाओं की सूची डीवीसी प्रबंधन को दी जायेगी.
साथ ही प्रत्येक दो माह में आरआर पॉलिसी की बैठक करने का निर्णय भी लिया गया. मौके पर डीसी के अलावा एसी प्रवीण कुमार गागराई, सांसद प्रतिनिधि रामचंद्र सिंह, प्रमुख जयप्रकाश राम, मुखिया फुलमंती देवी, रमेश प्रसाद, लक्ष्मण यादव, बाला लखेंद्र पासवान, सीओ बालेश्वर राम के अलावा डीवीसी प्रबंधन के अधिकारी आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola