विधि-व्यवस्था रहेगी चुस्त-दुरुस्त : एसपी

Updated at : 20 Feb 2016 8:52 AM (IST)
विज्ञापन
विधि-व्यवस्था रहेगी चुस्त-दुरुस्त : एसपी

कोडरमा बाजार : हजारीबाग एसपी अखिलेश कुमार झा ने शुक्रवार को जिले के प्रभारी एसपी के रूप में पदभार ग्रहण किया. इससे पूर्व उन्हें गॉर्ड आॅफ ऑनर दिया गया. प्रभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अमन व शांति के लिए जो भी काम जिले में संचालित हैं, उन्हें जारी रखा जायेगा. […]

विज्ञापन
कोडरमा बाजार : हजारीबाग एसपी अखिलेश कुमार झा ने शुक्रवार को जिले के प्रभारी एसपी के रूप में पदभार ग्रहण किया. इससे पूर्व उन्हें गॉर्ड आॅफ ऑनर दिया गया. प्रभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अमन व शांति के लिए जो भी काम जिले में संचालित हैं, उन्हें जारी रखा जायेगा. उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं पर विशेष ध्यान रखा जायेगा.
विधि व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी. इसके बाद उन्होंने सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये. मौके पर एसपी ने कहा कि जेल से रंगदारी मांगे जाने के मामले में दोषियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. ज्ञात हो कि कोडरमा के एसपी जी क्रांति कुमार 45 दिनों की ट्रेनिंग में बाहर गये हैं. जिसके कारण हजारीबाग एसपी को कोडरमा का अतिरिक्त प्रभार राज्य सरकार ने दिया है. मौके पर एसडीपीओ चंदेश्वर प्रसाद, थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह, राजवल्लभ पासवान, सुधीर पोद्दार, हरिनंदन सिंह आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola