उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करें : बीइइओ
Updated at : 04 Feb 2016 7:54 AM (IST)
विज्ञापन

सतगांवा : बीआरसी भवन में बुधवार को मासिक गुरु गोष्ठी हुई. इस दौरान बीइइओ कृष्ण मेहता ने सचिवों से विद्यालय की स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने निर्देश दिया कि छात्रों के खाते के साथ विद्यालय की सूची भी उपलब्ध करायें. एपीएल बच्चों के उपयोगिता प्रमाण पत्र व सत्र 2014-15 व 2015-16 के बच्चों के बीच […]
विज्ञापन
सतगांवा : बीआरसी भवन में बुधवार को मासिक गुरु गोष्ठी हुई. इस दौरान बीइइओ कृष्ण मेहता ने सचिवों से विद्यालय की स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने निर्देश दिया कि छात्रों के खाते के साथ विद्यालय की सूची भी उपलब्ध करायें.
एपीएल बच्चों के उपयोगिता प्रमाण पत्र व सत्र 2014-15 व 2015-16 के बच्चों के बीच पोशाक वितरण कर एक सप्ताह के अंदर उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करें. उन्होंने कहा कि जिन पारा शिक्षकों की नियुक्ति शिक्षक पद पर हो गयी है, उनका त्याग पत्र कार्यालय को उपलब्ध करायें. स्वच्छता अभियान के तहत विद्यालयों की साफ-सफाई करायें. उन्होंने सभी सचिवों को निर्देश दिया कि किसी भी हाल में मध्याह्न भोजन बंद न हो. भोजन में अंडा व फल देने का निर्देश दिया.
गोष्ठी में राजेंद्र प्रसाद, संतोष कुमार, विनोद कुमार, एकरामुल हक, शिवनाथ पासवान, सरोज कुमारी, किशुन लाल साव,विकास कुमार, संजय यादव, प्रणव मुरारी, नीतू कुमारी, मुकेश कुमार, अभय कुमार शर्मा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




