18 को होगा रेल चक्का जाम
Updated at : 04 Feb 2016 7:53 AM (IST)
विज्ञापन

जयनगर : कंद्रपडीह विस्थापित विकास समिति की बैठक बुधवार को करबला मैदान में हुई. समिति के संरक्षक राजू साव ने कहा कि जब बांझेडीह प्लांट की स्थापना हो रही थी, तब डीवीसी प्रबंधन ने विस्थापितों को सभी सुविधा उपलब्ध कराने का वादा किया था, लेकिन विस्थापितों को छला गया़ प्लांट में विस्थापितों को रोजगार नहीं […]
विज्ञापन
जयनगर : कंद्रपडीह विस्थापित विकास समिति की बैठक बुधवार को करबला मैदान में हुई. समिति के संरक्षक राजू साव ने कहा कि जब बांझेडीह प्लांट की स्थापना हो रही थी, तब डीवीसी प्रबंधन ने विस्थापितों को सभी सुविधा उपलब्ध कराने का वादा किया था, लेकिन विस्थापितों को छला गया़ प्लांट में विस्थापितों को रोजगार नहीं मिल रहा है. निर्णय लिया गया कि 18 फरवरी को प्लांट में कोयला ले जानेवाली मालगाड़ी को बाधित करते हुए रेल चक्का जाम किया जायेगा.
राजू साव ने कहा कि प्रबंधन को आठ सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन हमारी मांगों को अनसुना कर दिया गया. वहीं समिति के अध्यक्ष संजय साव ने कहा कि बहुत हुआ ज्ञापन व आश्वासन, अब होगा आंदोलन. समिति इस मामले में चुप नहीं बैठेगी. जमीन हमारी और राज कोई करे, ऐसा नहीं चलेगा.अलख निरंजन साव ने कहा कि प्रबंधन ने इस गांव में विकास का कोई काम नहीं किया है़
गांव के युवक रोजगार के लिए चक्कर काट रहे हैं. बैठक में राजकुमार साव, नागो साव, ब्रह्मदेव शर्मा, विनोद साव, मुकेश साव, अजय यादव, दिपक रजक, सुदामा देवी, अरुण साव,गौरी देवी, पार्वती देवी, रामू कांदू आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




