न बीडीओ दिखी, न सीओ नजर आये

उपायुक्त ने शौचालयों की स्थिति की भी जानकारी ली चंदवारा : जिले में हुए पंचायत चुनाव के बाद रविवार से तीन दिन लगातार मतगणना का कार्य चला, तो इसका असर मतगणना के कार्य में लगे पदाधिकारियों व कर्मियों पर भी दिखा. उपायुक्त छवि रंजन सुबह 10.30 बजे सबसे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवारा पहुंचे, तो […]
उपायुक्त ने शौचालयों की स्थिति की भी जानकारी ली
चंदवारा : जिले में हुए पंचायत चुनाव के बाद रविवार से तीन दिन लगातार मतगणना का कार्य चला, तो इसका असर मतगणना के कार्य में लगे पदाधिकारियों व कर्मियों पर भी दिखा. उपायुक्त छवि रंजन सुबह 10.30 बजे सबसे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवारा पहुंचे, तो यहां पर पाया कि डॉ अनिल कुमार अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर गायब है. जबकि दूसरी महिला डाक्टर मौजूद थी. उपायुक्त ने यहां की व्यवस्था अच्छी नहीं रहने पर कर्मियों का फटकार लगायी. साथ ही कहा कि डॉ अनिल के निजी प्रैक्टिस करने की शिकायत मिली थी.
उन्होंने कर्मियों को कहा कि डॉक्टर को सुधर जाने को कहें या फिर नौकरी छोड़ दें. यहां के बाद उपायुक्त जब प्रखंड कार्यालय पहुंचे, तो वहां सन्नाटा था. बीडीओ सुनीला खलको, सीओ नंद कुमार राम अपने कार्यालय में नहीं थे. बताया गया कि देर रात तक मतगणना के कार्य में रहने के कारण बीडीओ, सीओ कार्यालय नहीं पहुंचे है. हालांकि इस बात पर भी उपायुक्त ने नाराजगी जतायी. उन्होंने उपस्थिति पंजी मांगी, तो कंप्यूटर अॉपरेटर अभिषेक कुमार गौरव गायब मिले. इसके अलावा प्रधान सहायक देव नंदन कुमार, तुलसी प्रजापति, मोहन कुमार, सहायक इंतखान आलम सभी गायब मिले. उपायुक्त ने सभी को अनुपस्थित कर दिया.
इसके बाद उन्होंने चंदवारा पूर्वी पंचायत में मुखिया व पीएचइडी द्वारा बनाये गये विभिन्न शौचालयों की भी जांच की. इस दौरान कुछ शौचालयों में तो जानवर बंधे मिले, तो कुछ का यूं ही उपयोग नहीं हो रहा था. उपायुक्त ने सबकी स्थिति सुधारते हुए पाइप लाइन को भी ठीक करने का निर्देश दिया. इस दौरान लोगों ने शिकायत की कि शौचालय निर्माण की पूरी राशि नहीं मिली है. साथ ही क्षेत्र में पानी की व्यवस्था अच्छी नहीं है. उपायुक्त ने इसके समाधान का आश्वासन दिया.
मौके पर पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता सुरेश प्रसाद, सहायक अभियंता गणपति शर्मा, पूर्वी पंचायत के मुखिया मो नसीम, सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र सोनी, महेंद्र कुमार वर्मा, श्याम सुंदर सोनी, संतोष सोनी, धर्मेद्र राणा, मोहन सोनार, महादेव सोनार, भागीरथ सोनार, बंधन राम, संजय दास आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




