गोशाला मेले में चत्रिकला प्रतियोगिता

गोशाला मेले में चित्रकला प्रतियोगिता फोटो – 20 कोडपी 14चित्रकला प्रतियोगिता में शामिल बच्चे झुमरीतिलैया. गोशाला समिति के तत्वावधान में गोशाला मेला में स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें बच्चों ने गो संरक्षण, गाय के महत्व और कृष्ण भगवान की लीला का जीवंत रूप प्रस्तुत किया. इस प्रतियोगिता में ग्रिजली विद्यालय, गैलेक्सी गर्ल्स […]
गोशाला मेले में चित्रकला प्रतियोगिता फोटो – 20 कोडपी 14चित्रकला प्रतियोगिता में शामिल बच्चे झुमरीतिलैया. गोशाला समिति के तत्वावधान में गोशाला मेला में स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें बच्चों ने गो संरक्षण, गाय के महत्व और कृष्ण भगवान की लीला का जीवंत रूप प्रस्तुत किया. इस प्रतियोगिता में ग्रिजली विद्यालय, गैलेक्सी गर्ल्स स्कूल, माडर्न पब्लिक स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल, शारदा हाई स्कूल मड़ुआटांड़, कृष्णा निकेतन, कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर, शिवतारा सरस्वती विद्या मंदिर, इंडियन पब्लिक स्कूल, बीआर इंटरनेशनल स्कूल, एसवी सेंट्रल पब्लिक स्कूल, शारदाम्बा शिशु विद्या मंदिर और विक्रमशीला विद्यालय के बच्चों ने हिस्सा लिया. इस मौके पर निर्णायक के रूप में सुकांतो मजूमदार और संजय चौधरी थे. मौके पर अध्यक्ष सुरेश जैन, प्रदीप खाटुवाला, मुरारी कुमार, मेला मंत्री रामरतन महर्षि, महेश दारुका, मधसूदर दारुका, अजय अग्रवाल, अरुण वर्णवाल, गैलेक्सी गर्ल्स स्कूल के प्राचार्य अशोक कुमार सिन्हा आदि थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




