जातीय समीकरण का भरोसा, संघर्षों की दुहाई

जातीय समीकरण का भरोसा, संघर्षों की दुहाई मरकच्चो की दो जिला परिषद सीटों पर भी मुकाबला दिलचस्पमरकच्चो-11 में सात व मरकच्चो-12 से 10 उम्मीदवार मैदान में इंट्रोभोंपू का शोर शुक्रवार शाम को मरकच्चो, डोमचांच व सतगावां में थम गया. इसके साथ ही किस सीट पर क्या है हाल और किसकी क्या है स्थिति. इसका आकलन […]
जातीय समीकरण का भरोसा, संघर्षों की दुहाई मरकच्चो की दो जिला परिषद सीटों पर भी मुकाबला दिलचस्पमरकच्चो-11 में सात व मरकच्चो-12 से 10 उम्मीदवार मैदान में इंट्रोभोंपू का शोर शुक्रवार शाम को मरकच्चो, डोमचांच व सतगावां में थम गया. इसके साथ ही किस सीट पर क्या है हाल और किसकी क्या है स्थिति. इसका आकलन होने लगा है. सतगावां व डोमचांच की जिला परिषद सदस्य सीटों की तरह ही मरकच्चो प्रखंड की दो सीटों पर दिलचस्प मुकाबला है. यहां किसी उम्मीदवार को जातीय समीकरण पर भरोसा है, तो कोई अपने राजनीतिक संघर्षों व समाजसेवा की दुहाई देकर चुनावी नैया पार करने की कोशिश में है. इन दोनों सीट से एक भी महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं है. पढ़िये कोडरमा से विकास की रिपोर्ट.———–मरकच्चो 11 में नेताओं की प्रतिष्ठा दांव परजनसंख्या : 49939जिला परिषद क्षेत्र : पंचायत समिति मरकच्चो अंश क्षेत्रीय निर्वाचन क्षेत्र संख्या एक से 10 तक ग्राम पंचायत डगरनवां, देवीपुर, मुर्कमनाय, नावाडीह, पुरनानगर, चोपनाडीह, महुगाय व कादोडीह. प्रत्याशियों का हाल : मरकच्चो 11 जिला परिषद सदस्य सीट से सात उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. इनमें अधिकतर पुराने नेता या नेताओं के पुत्र हैं. राजद नेता राजकुमार यादव क्षेत्र में किये काम व समाजसेवा के नाम पर समर्थन मांग रहे हैं. वहीं इस सीट से झाविमो जिला अध्यक्ष वेदू साव की प्रतिष्ठा दावं पर लगी है. वे लंबे समय से क्षेत्र से जुड़े होने व समाजसेवा का ही सहारा लिए हैं. राजकुमार यादव के पिता नागेश्वर यादव राजद के नेता रहे हैं. इस सीट पर जातीय गोलबंदी भी दिखती है. हालांकि एक ही जाति से अन्य उम्मीदवार भी हैं और इनका जुड़ाव भी उसी राजनीतिक दल से रहा है़ वहीं प्रत्याशी जर्नादन यादव के पिता स्व गोविंद यादव राजद के वरिष्ठ नेता थे़ वहीं सुभाष चंद्र यादव के पिता स्व बासुदेव यादव पूर्व विधायक रमेश प्र यादव के करीबी. ये इनके सहारे चुनाव मैदान में हैं. इसके अलावा अन्य उम्मीदवारों में राधेश्याम यादव, नसीम अंसारी व असलम अंसारी शामिल हैं.मुद्दे : मरकच्चो-11 सीट का अधिकांश क्षेत्र गांव का है. इसमें भी खासकर जंगली क्षेत्र. डगरनवा पंचायत कभी नक्सली आतंक का क्षेत्र था. आज यहां कुछ विकास की किरणें पहुंची है पर लोगों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है. इसके अलावा पेयजल समस्या व स्वास्थ्य सुविधा की कमी भी इस क्षेत्र के लिए बड़ा मुद्दा है.————–मरकच्चो 12 में कई समीकरणजनसंख्या : 44480जिला परिषद क्षेत्र : पंचायत समिति मरकच्चो अंश क्षेत्रीय निर्वाचन क्षेत्र संख्या 11 से 19 तक ग्राम पंचायत तेलोडीह, मरकच्चो उत्तरी, सिमरिया, दशारोखुर्द, जामू, मरकच्चो मध्य, मरकच्चो दक्षिणी, पपलो.प्रत्याशियों का हाल : मरकच्चो 12 सीट से 10 उम्मीदवार सामने हैं. प्रकाश साहा पुराने भाजपाई व समाजसेवी रहे हैं. वर्षों तक क्षेत्र के लोगों की सेवा के नाम पर वे समर्थन मांग रहे हैं तो आरएसएस से जुड़े मनोज कुमार अपना अलग समीकरण बना रहे हैं. इसके अलावा पिछले विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे मो दानिश भी मुसलिम मतदाताओं को एकजुट करने में लगे हैं. इन प्रत्याशियों के अलावा यहां से कैलाश प्र यादव, रामु यादव, मो खलील, रामेश्वर राणा, अनेश्वर सिंह व माले नेता एम चंद्रा भी चुनावी मैदान में हैं.मुद्दा : मरकच्चो 12 क्षेत्र प्रखंड मुख्यालय का क्षेत्र है. वर्षों बाद भी मरकच्चो शहरी क्षेत्र के लोगों को शुद्ध पेयजल नसीब नहीं हो रहा है. जलमीनार बनी है पर इससे दो तीन पंचायत के लोगों को ही पानी मिलता है़ वह भी कभी कभार सप्ताह भर पानी की आपूर्ति नहीं होती. क्षेत्र के कुछ जगहों पर जर्जर सड़कें भी समस्या है. इनके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली को भी प्रत्याशियों ने मुद्दा बनाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




